गाजा पट्टी में 11 दिन से चल रहे संघर्षविराम को कैबिनेट ने दी मंजूरी: इजराइली मीडिया
By भाषा | Updated: May 21, 2021 07:59 IST2021-05-21T01:27:25+5:302021-05-21T07:59:17+5:30
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा पट्टी में 11 दिन से चल रहे सैन्य अभियान को रोकने के लिए एकतरफा संघर्षविराम को मंजूरी दे दी

गाजा पट्टी में 11 दिन से चल रहे संघर्षविराम को कैबिनेट ने दी मंजूरी: इजराइली मीडिया
गाजा सिटी: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा पट्टी में 11 दिन से चल रहे सैन्य अभियान को रोकने के लिए एकतरफा संघर्षविराम को मंजूरी दे दी है।
इजराइली मीडिया ने बृहस्पतिवार देर रात यह जानकारी दी।
मडिया में आयी खबरों में कहा गया है कि हमलों को रोकने के लिए अमेरिका की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद यह फैसला किया गया है। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि संघर्ष विराम फैसले से करीब तीन घंटे बाद देर रात दो बजे से लागू हो जाएगा।
नेतन्याहू के कार्यालय ने इन रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं की और हमास ने भी इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।