लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश अध्ययन में खुलासा- ओमीक्रॉन के खिलाफ बूस्टर खुराक कारगर, 70 से 75 प्रतिशत तक सुरक्षा मुहैया कराती है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2021 08:21 IST

एजेंसी ने नवीनतम तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका- भारत में कोविशील्ड नाम से- और फाइजर/बायोनटेक टीके की दो खुराक मौजूदा समय में सबसे अधिक प्रसारित कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मुकाबले लक्षण वाले संक्रमण में ‘बहुत कम सुरक्षा’ देती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 टीके की तीसरी बूस्टर खुराक ओमीक्रॉन स्वरूप से होने वाले संक्रमण के मामलों में 70 से 75 प्रतिशत तक सुरक्षा मुहैया कराती है यह अध्ययन ओमीक्रॉन के 581 मामलों के विश्लेषण पर आधारित है

 लंदनः  कोविड-19 टीके की तीसरी बूस्टर खुराक कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप से होने वाले संक्रमण के मामलों में 70 से 75 प्रतिशत तक सुरक्षा मुहैया कराती है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शुक्रवार को यह कहा।

एजेंसी ने नवीनतम तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका- भारत में कोविशील्ड नाम से- और फाइजर/बायोनटेक टीके की दो खुराक मौजूदा समय में सबसे अधिक प्रसारित कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मुकाबले लक्षण वाले संक्रमण में ‘बहुत कम सुरक्षा’ देती हैं। हालांकि, देखा गया है कि तीसरी खुराक वायरस के नए स्वरूप के प्रति प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है। यह अध्ययन ओमीक्रॉन के 581 मामलों के विश्लेषण पर आधारित है।

यूकेएचएसए ने कहा, ‘‘ मौजूदा रूझान में बदलाव नहीं होता है तो इस महीने के अंत तक ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी।’’ एजेंसी ने कहा, ‘‘ टीके प्रभाव को लेकर शुरुआती आंकड़ों से लगता है कि वायरस के नए स्वरूप के खिलाफ बूस्टर खुराक शुरुआती दौर में अधिक प्रभावी है और करीब 70 से 75 प्रतिशत तक लक्षण वाले संक्रमण में सुरक्षा प्रदान करती है। वायरस के स्वरूप के शुरुआती अध्ययन पर आधारित होने की वजह से सभी आकलनों में अनिश्चितता है ।’’

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529कोरोना वायरसCoronaकोविशील्‍ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल