लाइव न्यूज़ :

फेसबुक, गूगल, ट्विटर से सवाल-जवाब करेंगे ब्रिटिश सांसद

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:42 IST

Open in App

लंदन, 28 अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन के सांसद फेसबुक और अन्य दिग्गज सोशल मीडिया प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर सवाल-जवाब करने के लिए तैयार हैं कि वे सोशल मीडिया कंपनियों को विनियमित करने के यूरोप के प्रयासों के बीच ऑनलाइन सुरक्षा का किस तरह संचालन करते हैं।

ब्रिटिश सरकार के ऑनलाइन सुरक्षा कानून के मसौदे की पड़ताल कर रही संसदीय समिति के सदस्य फेसबुक, गूगल, ट्विटर और टिकटॉक के प्रतिनिधियों से पूछताछ करेंगे।

संबंधित देशों की सरकारें सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं, विशेष रूप से युवा लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से सख्त नियम चाहती हैं, लेकिन इसमें ब्रिटेन के प्रयास बहुत आगे हैं।

ब्रिटेन के सांसद शोधकर्ताओं, पत्रकारों, तकनीकी अधिकारियों और अन्य विशेषज्ञों से ऑनलाइन सुरक्षा विधेयक के अंतिम संस्करण में सुधार के बारे में सरकार को रिपोर्ट देने के लिए विमर्श कर रहे हैं।

यह सुनवाई उसी सप्ताह हो रही है जब अमेरिकी सीनेट समिति द्वारा यूट्यब, टिकटॉक और स्नैपचैट से पूछताछ की गई है।

फेसबुक व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हौगेन इस सप्ताह ब्रिटेन की संसदीय समिति के सामने पेश हुई थीं। उन्होंने सदस्यों से कहा था कि कंपनी की प्रणालियां ऑनलाइन नफरत की स्थिति को और गंभीर बनाती हैं तथा समस्या को ठीक करने के लिए कंपनी द्वारा बहुत कुछ नहीं किया जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा