लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश मंत्री प्रीति पटेल सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ विशेष कानून चाहती हैं

By भाषा | Updated: October 10, 2021 18:15 IST

Open in App

लंदन, 10 अक्टूबर ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल लंदन की सड़कों पर हाल में महिलाओं पर हुए हमले के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले उत्पीड़न से निपटने के लिए एक विशेष कानून पेश करना चाहती हैं। ब्रिटेन की मीडिया में रविवार को आई खबर से यह जानकारी मिली।

‘ऑब्जर्वर’ की खबर के अनुसार, ऐसा समझा जा रहा है कि गृह विभाग के अधिकारी सार्वजनिक स्थल पर छेड़छाड़ को अपने आप में एक अपराध बनाने के लिए कानूनी समीक्षा कर रहे हैं, जिसमें सार्वजनिक स्थल पर महिलाओं को असहज करने वाले सभी तरह के व्यवहार शामिल होंगे।

ऐसी खबर है कि पटेल इस बात से चिंतित हैं कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस तरह के खास कानून लाने के विचार के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि वह मौजूदा कानून इस मुद्दे से निपटने के लिए पर्याप्त हैं।

‘ऑब्जर्वर’ अखबार ने सूत्रों को उद्धृत करते हुए लिखा है कि इस मुद्दे की वजह से प्रधानमंत्री और भारतीय मूल की गृह मंत्री के बीच कुछ तनाव पैदा हो गया।

अखबार में एक अनाम सूत्र को उद्धृत करते हुए बोरिस जॉनसन को इस कानून को रोकने वाला बताया गया है।

इस साल की शुरुआत में 33 वर्षीय सारा एवरार्ड का एक पुलिस अधिकारी द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म करने और बाद में उसकी हत्या किये जाने के बाद देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पिछले महीने दोषी पुलिस अधिकारी वेन कूजन्स को उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक