लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के शाही परिवार ने राजकुमार विलियम, हैरी पर वृत्तचित्र को लेकर बयान जारी किया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:46 IST

Open in App

लंदन, 23 नवंबर ब्रिटेन के शाही परिवार ने राजकुमार विलियम और हैरी के मीडिया के साथ संबंधों पर बीबीसी के एक नये वृत्तचित्र पर प्रतिक्रिया में अज्ञात स्रोतों के इस्तेमाल के खिलाफ मंगलवार को एक दुर्लभ संयुक्त बयान जारी किया।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बकिंघम पैलेस, उनके बेटे एवं उत्तराधिकारी राजकुमार चार्ल्स के क्लेरेंस हाउस और राजकुमार विलियम के केंसिंग्टन पैलेस कार्यालयों ने सोमवार को प्रसारित 'द प्रिंसेस एंड द प्रेस' शीर्षक वाले दो-भाग के वृत्तचित्र के पहले भाग में शामिल करने के लिए बयान जारी किया।

भारतीय मूल के बीबीसी पत्रकार अमोल राजन द्वारा प्रस्तुत इस शो में शाही सूत्रों के परदे के पीछे पत्रकारों से बात करने की ओर संकेत दिया गया है।

संयुक्त बयान में कहा गया है, ‘‘एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक स्वतंत्र, जिम्मेदार और खुला प्रेस महत्वपूर्ण है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘हालांकि, अक्सर अतिशयोक्तिपूर्ण और निराधार दावों को अज्ञात स्रोतों के हवाले से तथ्यों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है और यह निराशाजनक है जब बीबीसी सहित कोई उन्हें विश्वसनीयता देता है।’’

वृत्तचित्र को ‘‘आधुनिक शाही इतिहास में सबसे नाटकीय अवधियों में से एक’’ कहानी कहने के रूप में वर्णित किया गया है। इसमें बताया गया है कि हाल के वर्षों में भाइयों विलियम (ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज) और हैरी (ड्यूक आफ ससेक्स) ने मीडिया के साथ कैसे व्यवहार किया।

एक निजी अन्वेषक, गेविन बरोज़ ने राजकुमार हैरी की पूर्व प्रेमिका चेल्सी डेवी की तब निगरानी के लिए लक्षित करने के लिए शो में माफ़ी मांगी, जब वे एकदूसरे को डेट कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब