लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को किया निलंबित, कहा- चीन पर लगी हथियार पाबंदी अब हांगकांग में भी होगा लागू

By भाषा | Updated: July 21, 2020 05:57 IST

ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि उन्हें नये कानून तथा चीन में खासकर उइगर अल्संख्यकों के साथ बर्ताव में कथित मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर चिंता है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि चीन पर लगी हथियार पाबंदी का हांगकांग तक विस्तार किया जाएगा।बोरिस जॉनसन सरकार हांगकांग में नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के चीन के निर्णय की पहले ही आलोचना कर चुकी है।ब्रिटेन में चीन के राजदूत लिउ शियोमिंग ने बीबीसी के एंड्रयू मार्र से कहा कि ब्रिटेन, अमेरिका की धुन पर ‘नाच’ रहा है।  

लंदन: चीन द्वारा हांगकांग पर नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाये जाने के बाद ब्रिटेन ने सोमवार को उसके (हांगकांग के) साथ अपनी प्रत्यर्पण की व्यवस्था को निलंबित कर दिया। चीन के साथ तनाव बढ़ने के बीच ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि उन्हें नये कानून तथा चीन में खासकर उइगर अल्संख्यकों के साथ बर्ताव में कथित मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर चिंता है, ऐसे में चीन पर लगी हथियार पाबंदी का हांगकांग तक विस्तार किया जाएगा।

राब ने कहा, ‘‘ हम अपने अहम हितों की रक्षा करेंगे। हम अपने मूल्यों के लिए खड़े होंगे तथा हम चीन को उसके अंतरराष्ट्रीय दायित्यों के लिए जिम्मेदार ठहरायेंगे।’’ राब ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधियां निलंबित करने वाले अमेरिका, आस्ट्रेलिया और कनाडा का अनुसरण किया है।

यह समीक्षा ऐसे समय की गयी है जब महज एक दिन पहले ही ब्रिटेन ने चीनी दूरसंचार कंपनी हुवावे को यहां नयी उच्च गति वाले मोबाइल फोन नेटवर्क में भूमिका देने की योजना से हाथ पीछे खींच लिया।

उसने चीन और पश्चिमी ताकतों के बीच बढ़ते तनाव से उत्पन्न सुरक्षा चिंताओं के मध्य यह कदम उठाया है। बोरिस जॉनसन सरकार हांगकांग में नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के चीन के निर्णय की पहले ही आलोचना कर चुकी है।

ब्रिटेन ने चीन सरकार पर चीन-ब्रिटिश संयुक्त घोषणापत्र का गंभीर उल्लंघन करने का आरोप लगाया है जिसके तहत ब्रिटेन ने 1997 में चीन को हांगकांग का नियंत्रण सौंपा था और घोषणा की थी कि वह समुदाय के 30 लाख तक पात्र बाशिंदों के लिए नागरिकता का विशेष मार्ग खोलेगा।

चीन ने ब्रिटेन के कदम पर ऐतराज किया है। ब्रिटेन में चीन के राजदूत लिउ शियोमिंग ने बीबीसी के एंड्रयू मार्र से कहा कि ब्रिटेन, अमेरिका की धुन पर ‘नाच’ रहा है।  

टॅग्स :चीनब्रिटेनहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा