लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने टीकाकरण अभियान के लिए तत्काल म्यांमा में झड़प रोकने की मांग की

By भाषा | Updated: August 18, 2021 10:09 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 18 अगस्त (एपी) ब्रिटेन ने म्यांमा में कोविड-19 की खतरनाक तीसरी लहर के प्रसार को रोकने के मद्देनजर टीकाकरण अभियान चलाने के लिए मंगलवार को देश में सैन्य शासन के बाद हो रही झड़पों और अशांति को तत्काल रोकने की मांग की। संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के उप राजदूत जेम्स करूकी ने सुरक्षा परिषद की चर्चाओं के बाद संवाददाताओं से कहा कि म्यांमा में झड़प रोकने और मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की मांग में ब्रुनेई के विदेश मंत्री डोटा एरिवान भी शामिल हुए, जो कि इस ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के 10 सदस्यीय संघ के नए विशेष दूत हैं। कारूकी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत क्रिस्टीन श्रेनर बर्गनर और संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता उप प्रमुख रमेश राजासिंघम ने परिषद को बताया कि म्यांमा में दिन प्रति दिन मानवीय संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ तख्ता पलट से पहले म्यांमा में टीकाकरण के अच्छे रिकॉर्ड थे और वह कोविड-19 से निपटने की योजना तैयार कर रहा था और अब मुश्किल से ही म्यांमा का स्वास्थ्य तंत्र काम कर रहा है। अस्पतालों, डॉक्टरों और नर्सों पर हमले जारी हैं और अब तक सिर्फ़ तीन फ़ीसदी आबादी का ही टीकाकरण हो पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल