लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने यात्रा प्रतिबंध वाली सूची में चार और देशों को जोड़ा

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:31 IST

Open in App

लंदन, दो अप्रैल (एपी) ब्रिटेन की सरकार ने कोरोना वायरस के नये स्वरूप के प्रकोप के बीच अपनी यात्रा प्रतिबंध की सूची में चार और देशों- बांग्लादेश, केन्या, पाकिस्तान और फिलीपीन को जोड़ा है।

परिवहन विभाग ने कहा कि ब्रिटेन में ताजा पाबंदियां नौ अप्रैल से प्रभाव में आएंगी।

यात्रा प्रतिबंधों की शर्तों के अनुसार, पिछले दस दिन में उक्त देशों से रवाना होने वाले या इन देशों की यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इंग्लैंड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ब्रिटेन और आयरलैंड के नागरिक तथा ब्रिटेन में निवास का अधिकार रखने वाले लोग प्रवेश कर सकते हैं लेकिन उन्हें दस दिन तक सरकार द्वारा स्वीकृत होटल में खुद के खर्च पर पृथक-वास में रहना होगा।

ब्रिटेन की यात्रा पाबंदी वाली सूची में अब कुल 39 देशों के नाम हैं। इनमें ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हैं, जहां वायरस के दो नये स्वरूपों का पता चला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'