लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ में ब्रिटेन का आखिरी दिन, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा- अब हो रही नई शुरुआत

By भाषा | Updated: January 31, 2020 16:49 IST

ब्रेक्जिटः जनमत संग्रह में 48 के मुकाबले 52 प्रतिशत लोगों ने इस समूह से अलग होने को लेकर मतदान किया था। ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने वाला पहला देश बन गया है और समूह के कई सदस्य इसे निराशाजनक दिन मान रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य के रूप में ब्रिटेन का शुक्रवार को आखिरी दिन है। आधिकारिक रूप से ब्रिटेन शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ से बाहर हो जाएगा।

यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्य के रूप में ब्रिटेन का शुक्रवार को आखिरी दिन है। आधिकारिक रूप से ब्रिटेन शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ से बाहर हो जाएगा। देश में ब्रेक्जिट को लेकर जनमत संग्रह के करीब साढ़े तीन साल बाद ब्रिटेन अलग हो रहा है। वर्ष 1973 में वह यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था।जनमत संग्रह में 48 के मुकाबले 52 प्रतिशत लोगों ने इस समूह से अलग होने को लेकर मतदान किया था। ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने वाला पहला देश बन गया है और समूह के कई सदस्य इसे निराशाजनक दिन मान रहे हैं।ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय संघ आयोग की नेता उर्सला वोन डेर लेयेन इस कवायद की पहली रूपरेखा तय करेंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पूर्वोत्तर इंग्लैंड के संडरलैंड में सुबह अपने मंत्रिमंडल के साथ बैठक करने वाले हैं।ईयू से अलग होने के एक घंटे पहले टेलीविजन के जरिए जॉनसन देश को संबोधित करेंगे और ब्रेक्जिट को ‘‘एक अंत नहीं बल्कि शुरुआत बताएंगे।’’ प्रधानमंत्री के कार्यालय के मुताबिक वह राष्ट्र में इसे बदलाव और पुनरूत्थान का पल बताएंगे।

टॅग्स :ब्रिटेनबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल