लाइव न्यूज़ :

Brexit पर कम नहीं हो रही है टेरेसा मे की मुश्किल, स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज ने मुलाकात के बाद भी नहीं दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: November 23, 2018 16:39 IST

टेरेसा मे रविवार को यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली हैं, लेकिन स्पेन के पास उसे रोकने का अधिकार है। 

Open in App

हवाना, 23 नवंबर: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ब्रिटेन की अपनी समकक्ष टेरेसा मे के साथ बैठक के बाद भी यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के लिए ब्रिटेन के मसौदा समझौते को अटकाने की अपनी धमकी दोहराई। 

गुरुवार को क्यूबा की यात्रा पर पहुंचने के बाद सांचेज ने ट्विटर पर बताया, ‘‘टेरेसा मे के साथ मेरी बातचीत के बाद भी हमारी स्थिति बहुत अलग है। मेरी सरकार हमेशा स्पेन के हितों की रक्षा करेगी। मसौदे में यदि कोई बदलाव नहीं हुआ, तो हम ब्रेक्जिट को स्वीकार नहीं करेंगे।’’ 

स्पेन, यूरोपीय संघ और जिब्राल्टर के बीच ब्रेक्जिट के बाद के संबंधों पर प्रत्याभूत वीटो के अधिकार की मांग कर रहा है। जिब्राल्टर, स्पेन के दक्षिणी छोर से लगा ब्रिटेन का विदेशी अंत: क्षेत्र (एनक्लेव) है। 

स्पेन द्विपक्षीय आधार पर ब्रिटेन के साथ जिब्राल्टर के भविष्य पर बातचीत करने के अपने अधिकार को बनाए रखना चाहता है, जो उसे प्रभावी वीटो का अधिकार प्रदान करेगा।

रविवार को मे यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने वाली हैं, लेकिन स्पेन के पास उसे रोकने का अधिकार है। 

हाल ही में मे अपने मसौदा समझौते का बचाव करते हुये ब्रिटेन के संसद को बताया था, ‘‘वार्ता अब एक महत्वपूर्ण स्थिति में पहुंच चुकी है और हम सबका प्रयास इस प्रक्रिया को अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचाने के लिए हमारे यूरोपीय संघ के भागीदारों के साथ काम करने पर केंद्रित होने चाहिए।’’ एएफपी कृष्ण दिलीप दिलीप 2311 1155 हवाना

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा