लाइव न्यूज़ :

बोज़कीर ने कश्मीर मुद्दे का हल बातचीत से करने लिए भारत-पाक को प्रोत्साहित किया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 15:11 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, पांच मई संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोलकन बोज़कीर ने ‘शांतिपूर्ण तरीकों से’ कश्मीर मुद्दे के हल के लिए भारत और पाकिस्तान को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच 1972 में हुए शिमला समझौते को याद करते हुए कहा कि वह बातचीत और कूटनीति का समर्थन करते हैं।

मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कश्मीर पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में बोज़कीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र का रुख संयुक्त राष्ट्र चार्टर से तय होता है और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव लागू होते हैं।

तुर्की के राजनयिक और राजनीतिक नेता ने कहा, “ मैं भारत और पाकिस्तान के बीच 1972 में हुए शिमला समझौते को भी याद करता हूं जो कहता है कि जम्मू-कश्मीर की अंतिम स्थिति संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार शांतिपूर्ण तरीकों से तय होगी।”

बोज़कीर 2020 से संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के तौर पर सेवा दे रहे हैं।

शिमला समझौता पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के तब के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने 1972 में दस्तख्त किए थे। यह द्विपक्षीय समझौता है जो कश्मीर मुद्दे पर कभी भी तीसरी पक्ष की मध्यस्थता को खारिज करता है।

बोज़कीर ने कहा, “मैं सभी पक्षों से ऐसे कदम उठाने से परहेज करने की अपील करता हूं जो जम्मू-कश्मीर की स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। सामान्य तौर पर, मैं बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता हूं और मैं पाकिस्तान और भारत दोनों को प्रोत्साहित करता हूं कि शांतिपूर्ण तरीकों से इस विवाद को हल करें। यही संदेश मैंने दिया था और मेरे पाकिस्तान में रहने के दौरान यह सवाल पूछा जाता है तो मेरा यही संदेश होग।”

उन्होंने कहा कि वह इस महीने के अंत में पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरकारों के निमंत्रण पर दोनों देशों की यात्रा करेंगे। लेकिन कोविड-19 की स्थिति की वजह से उनकी भारत की प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया गया है।

भारत ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशो में बांट दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!