लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की संसद से बोरिस जॉनसन को एक और झटका, मध्यावधि चुनाव कराने की मांग खारिज

By भाषा | Updated: September 10, 2019 08:52 IST

रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को शनिवार को एक और झटका लगा जब वरिष्ठ मंत्री अंबर रुड ने इस्तीफा दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे संसद में इस मामले में मतदान हुआ जहां सांसदों ने जॉनसन के प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया। सदन स्थगित करने का विवादित फैसला भी जॉनसन ने ही लिया था। 

ब्रिटेन की संसद ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को एक और करार झटका देते हुए मध्यावधि चुनाव कराने की उनकी मांग को खारिज कर दिया है।

इससे पहले भी सदन ब्रेक्जिट पर उनकी तीन योजनाओं को खारिज कर चुका है। संसद में इस मामले में मतदान हुआ जहां सांसदों ने जॉनसन के प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया।

इसके बाद संसद पांच सप्ताह के लिए स्थगित हो गई। ब्रिटेन की संसद अब 14 अक्टूबर तक स्थगित रहेगी।

वहीं यूरोपियन संघ की बैठक 17 और 18 अक्टूबर को होनी है, जिसमें जॉनसन को ब्रेक्जिट पर कोई नया तोड़ निकलने की उम्मीद है। सदन स्थगित करने का विवादित फैसला भी जॉनसन ने ही लिया था। 

रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को शनिवार को एक और झटका लगा जब वरिष्ठ मंत्री अंबर रुड ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ब्रेक्जिट संकट से निपटने के जॉनसन के तरीके के विरोध में अपना पद त्याग दिया।

रुड ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है और कंजर्वेटिव व्हिप पद भी छोड़ दिया है।’’ उन्होंने सरकार के खिलाफ मतदान करने के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के 21 सांसदों को निष्कासित करने के जॉनसन के फैसले का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं ऐसे में अपने पद पर नहीं बने रह सकती जब अच्छे, ईमानदार नरमपंथी कंजर्वेटिव सदस्यों को निष्कासित कर दिया गया।’

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल