लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटिश पीएम जॉनसन की हालत में सुधार, इस तरह कर रहे हैं टाइम पास

By भाषा | Updated: April 11, 2020 20:34 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) कोरोना वायरस (Coronavirus) से अपनी जंग जीतते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी हालत में काफी तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती जॉनसन के स्वास्थ्य पर चिकित्सक निकटता से नजर रख रहे हैं।जॉनसन के पिता स्टेनली जॉनसन ने अपने बेटे को आराम करने की सलाह दी है।

लंदन: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) की हालत में अब सुधार हो रहा है और वह यहां एक अस्पताल के कक्ष में कुछ देर टहलकर, फिल्में देखकर, सुडोकू खेलकर और पहेलियां सुलझाकर समय व्यतीत कर रहे हैं। लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती जॉनसन के स्वास्थ्य पर चिकित्सक निकटता से नजर रख रहे हैं। 'डॉउनिंग स्ट्रीट' के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार शाम को कहा, 'प्रधानमंत्री अब आराम करने के बीच कुछ देरी तक टहल पाने में सक्षम हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है।' 

प्रवक्ता ने कहा, 'उन्होंने अपने चिकित्सकों से बात की और उनकी देखभाल करने वाली पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। इस बीमारी से प्रभावित हुए लोगों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।' उन्होंने बताया कि जॉनसन के स्वास्थ्य के बारे में अस्पताल अब दिन में केवल एक बार जानकारी देगा।

'द टाइम्स' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 55 वर्षीय जॉनसन के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटकर 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'विदनेल एंड आई' जैसी फिल्में देख रहे हैं और सुडोकू खेल रहे हैं। डाउनिंग स्ट्रीट ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि जॉनसन को उनकी गर्भवती मंगेतर कैरी साइमंड्स समेत किसी से मिलने की अभी अनुमति दी गई है या नहीं, लेकिन लोगों ने उन्हें हजारों कार्ड भेजे हैं, जिनमें उनके स्वस्थ होने की कामना की गई है। 

जॉनसन को बृहस्पतिवार को आईसीयू से अस्पताल के वार्ड में लाया गया था। जॉनसन के पिता स्टेनली जॉनसन ने अपने बेटे को आराम करने की सलाह दी है। स्टेनली जॉनसन ने कहा कि उनका पूरा परिवार राहत महसूस कर रहा है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उन्होंने कहा, 'उन्हें आराम करना चाहिए...उन्होंने सभी के भले के लिए कठिनाइयां उठाईं और हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि आगे फूंक-फूंक कर कदम उठाए जाएं।' ब्रिटेन में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार को 8,958 हो गई। इसके अलावा संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 65 हजार हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना