लाइव न्यूज़ :

बोरिस जॉनसन बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद

By भाषा | Updated: July 25, 2019 00:07 IST

कंजरवेटिव पार्टी के नए मुखिया और चयनित प्रधानमंत्री घोषित किए जाने के बाद जॉनसन ने कहा था, ‘‘ हम देश में नयी उर्जा का संचार करेंगे । हम 31 अक्तूबर तक ब्रेग्जिट को भी अमलीजामा पहना देंगे । और इससे हमें जो भी नए अवसर मिलेंगे, हम उनका पूरा फायदा उठाएंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देब्रेग्जिट रणनीति पर तीन बार संसद में हार का सामना करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री टेरेसा मे को अपनी ही पार्टी के भीतर से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था और इसी के चलते उन्हें पद से इस्तीफा भी देना पड़ा। जॉनसन अब प्रधानमंत्री के रूप में डाउनिंग स्ट्रीट की सीढ़ियों से प्रधानमंत्री के रूप में अपना पहला भाषण देंगे और देश के बारे में अपने नजरिये को पेश करेंगे ।

 कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की जंग शानदार तरीके से जीतने के एक दिन बाद बोरिस जॉनसन ने बुधवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद की कमान संभाल ली। 55 वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री और लंदन के पूर्व मेयर जॉनसन ने महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात की जिन्होंने उनको नए प्रशासन का गठन करने को कहा। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में यह जानकारी दी है। पैलेस द्वारा जारी किए गए एक फोटो में जॉनसन 93 वर्षीय महारानी से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं । जॉनसन अब प्रधानमंत्री के रूप में डाउनिंग स्ट्रीट की सीढ़ियों से प्रधानमंत्री के रूप में अपना पहला भाषण देंगे और देश के बारे में अपने नजरिये को पेश करेंगे ।

मंगलवार को कंजरवेटिव पार्टी के नए मुखिया और चयनित प्रधानमंत्री घोषित किए जाने के बाद जॉनसन ने कहा था, ‘‘ हम देश में नयी उर्जा का संचार करेंगे । हम 31 अक्तूबर तक ब्रेग्जिट को भी अमलीजामा पहना देंगे । और इससे हमें जो भी नए अवसर मिलेंगे, हम उनका पूरा फायदा उठाएंगे।’’ उन्होंने इसके साथ ही कहा था, ‘‘ मूलमंत्र बेग्जिट को अंजाम देना है, देश को एकजुट करना है और जेरेमी कोर्बिन : लेबर नेता : को शिकस्त देना है।’’ ब्रेग्जिट रणनीति पर तीन बार संसद में हार का सामना करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री टेरेसा मे को अपनी ही पार्टी के भीतर से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था और इसी के चलते उन्हें पद से इस्तीफा भी देना पड़ा। उन्होंने बुधवार को दिन में ही महारानी को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया था। 

ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनने पर मोदी ने दी जॉनसन को मुबारकबाद

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ मैं आपकी सफलता की कामना करता हूं और सभी क्षेत्रों में भारत और ब्रिटेन की साझेदारी को मजबूत करने के लिए मुझे आपके साथ काम करने का इंतजार है।

टॅग्स :ब्रिटेननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल