लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा की मस्जिद में बम धमाका, एक आंतकी और SHO की हुई मौत, कई घायल

By आजाद खान | Updated: July 26, 2023 09:05 IST

पाकिस्तान की अखबार द डॉन की एक रिपोर्ट से यह पता चला है कि पिछले एक साल में यानी 18 जून 2022 से 18 जून 2023 के बीच प्रांत में 665 हमले हुए है जिसमें 15 आत्मघाती बम विस्फोट के मामले सामने आए है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की एक मस्जिद में बम धमाका हुआ है।इस धमाके में एक आतंकी और एक एसएचओ की मौत हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत में एक साल में 665 हमले में 15 आत्मघाती बम विस्फोट हुए है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा जिले के एक मस्जिद में बम विस्फोट हुआ है जिसमें एक पुलिस वाले की जान चली गई है। जानकारी के अनुसार, यह धमाका खैबर पख्तूनख्वा जिले के अली मस्जिद इलाके में एक निर्माणाधीन मस्जिद में हुई है। 

इस धमाके में एक अतिरिक्त स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) की मौके पर ही मौत हो गई है। यही नहीं कई और लोग भी घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में इस हमले को आत्मघाती बम विस्फोट बताया जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, खैबर पुलिस को जमरूद के निर्माणाधीन मस्जिद में दो आतंकियों के छिपे रहने की खुफिया खबर मिली थी जिस पर कार्रवाई की गई है। ऐसे में पुलिस ने जब उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसमें से एक आंतकी ने खुद को बम विस्फोटक के जरिए उड़ा लिया और दूसरा वहां से भागने में कामयाब रहा था। 

घटना पर जानकारी देते हुए एआरवाई न्यूज ने बताया कि भागे हुए आंतकी को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस ऑपरेशन में अतिरिक्त एसएचओ की मौत हो गई है जिसकी पहचान अदनान अफरीदी के रूप में हुई है। इस विस्फोट से मस्जिद ढह गई है। बता दें कि घटना के समय मस्जिद में कोई भी मौजूद नहीं था। 

पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे है आत्मघाती बम विस्फोट

पाकिस्तान की अखबार द डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में यानी 18 जून 2022 से 18 जून 2023 के बीच प्रांत में 665 हमले हुए है जिसमें 15 आत्मघाती बम विस्फोट के मामले सामने आए है। 

बता दें कि पाकिस्तान में पिछले साल से आतंकवादी हिंसा में वृद्धि देखी गई है जब पाकिस्तानी तालिबान, जिसे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के नाम से जाना जाता है, ने सरकार के साथ एक महीने पुराना संघर्ष विराम समाप्त कर दिया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकी हमलाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा