लाइव न्यूज़ :

इजराइल में रॉकेट हमले में मारी गयी केरल की महिला का शव लाया जा रहा है भारत

By भाषा | Updated: May 15, 2021 00:09 IST

Open in App

तेल अवीव 14 मई इजराइल में गाजा से फलस्तीनी उग्रवादियों के रॉकेट हमले में मारी गयी भारतीय महिला सौम्या संतोष के शव को शुक्रवार शाम में भारत भेजा गया।

30 वर्षीय सौम्या के शव को लेकर विमान बेन गुरियन हवाई अड्डे से शुक्रवार शाम करीब सात बजे भारत रवाना हुआ। विमान के शनिवार सुबह नयी दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।

इजराइल स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

इससे पहले विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट करके जानकारी दी कि सौम्या के शव को इजराइल से नयी दिल्ली होते हुए केरल लाया जा रहा है।

इजराइल में 11 मई को फलस्तीन की ओर से किए गए रॉकेट हमले में सौम्या की मौत हो गयी थी।

मुरलीधरन ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘गाजा से दागे गए रॉकेट के हमले में मारी गयी श्रीमती सौम्या संतोष के पार्थिव शरीर को इजराइल से नयी दिल्ली होते हुए केरल लाया जा रहा है। सौम्या के पार्थिव शरीर को कल ही उनके पैतृक स्थान पहुंचाया जाएगा। मैं व्यक्तिगत तौर पर नयी दिल्ली में मौजूद रहूंगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’ केरल के इदुक्की जिले की रहने वाली 30 साल की सौम्या इजराइल में एक वृद्ध महिला की देखभाल का काम कर रही थी।

इजराइल के अश्केलोन शहर में रहने वाली सौम्या मंगलवार को वीडियो कॉल के जरिए अपने पति संतोष से बात कर रहीं थीं कि तभी उनके घर पर एक रॉकेट गिरा। सौम्या का एक नौ साल का बेटा भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल