लाइव न्यूज़ :

तीन प्रवासी बच्चों के शव बह कर लीबिया के तट पर पहुंचे: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: June 1, 2021 11:50 IST

Open in App

काहिरा, एक जून (एपी) संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी ने सोमवार को कहा कि संभवतया यूरोप जा रहे प्रवासियों के भूमध्य सागर में डूबने से मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं, जिनके शव बह कर लीबिया के तटीय शहर जुवारा में पाए गए हैं।

एजेंसी ने बताया कि शव पिछले सप्ताह पाए गए हैं। जुवारा शहर राजधानी त्रिपोली के सौ किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। इनमें छह माह के बच्चे और तीन वर्ष के बच्चे के शव शामिल हैं।

उसने कहा, ‘‘ सुरक्षा और बेहतर जिंदगी के तलाश में खतरनाक रास्तों से निकले बच्चे बेवजह ही जिंदगी से हाथ धो रहे हैं।’’

गौरतलब है कि शरण की आस में लीबिया से यूरोप जाने के मामले हाल के सप्ताह में बढ़े हैं और तस्कर लोगों की लाचारी का खूब फायदा उठा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) ने कहा कि इस वर्ष अब तक 9,650 से अधिक आव्रजकों और शरणार्थियों को बीच में रोक कर लीबिया वापस भेजा गया है। इनमें 480 से अधिक बच्चे शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल