लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मीथेन गैस विस्फोट में मारे गए छह कोयला खनिकों के शव बरामद

By भाषा | Updated: March 14, 2021 20:09 IST

Open in App

क्वेटा (पाकिस्तान) 14 मार्च पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मीथेन गैस विस्फोट में मारे गए छह कोयला खनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के महानिदेशक नासीर खान ने बताया कि अफगानिस्तान सीमा के नजदीक मारवार इलाके में एक हजार फुट की गहराई में यह विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया कि धमाके के समय आठ श्रमिक ड्यूटी पर थे और माना जाता है कि मीथेन गैस के भरने से खदान ध्वस्त हो गया ।

खान ने बताया, ‘‘ अपने सहकर्मियों को बचाने नीचे गए एक मजदूर की मीथेन गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि इसके बाद खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और खदान में से छह शवों को निकाल लिया गया। अन्य शवों तलाश की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल