लाइव न्यूज़ :

चीन से मुकाबला और भारत के साथ संबंध मजबूत करने के लिए अमेरिकी संसद में द्विदलीय विधेयक पेश

By भाषा | Updated: April 9, 2021 12:06 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ अप्रैल अमेरिका के दो प्रभावशाली सांसदों ने एक प्रमुख द्विदलीय व्यापक विधेयक पेश किया है जिसमें चीन से प्रतिस्पर्धा के लिए देश की क्षमता को बढ़ाने, क्वाड की पहलों को बढ़ावा देने और भारत समेत अमेरिका की द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय भागीदारी को प्रगाढ़ करने की बात कही गई है।

सांसद एवं सीनेट की प्रभावशाली विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष रॉबर्ट मेनेंडेज ने कहा कि विधेयक ‘‘स्ट्रैटजिक कॉम्पिटिशन एक्ट ऑफ 2021’’ अमेरिका की राष्ट्रीय एवं आर्थिक सुरक्षा को लेकर चीन द्वारा पैदा की गई चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए हिंद-प्रशांत रणनीति के वास्ते देश के सभी सामरिक, आर्थिक और राजनयिक नीति को समाहित करेगा।

मेनेंडेज ने रैंकिंग सदस्य जिम रिस्च के साथ 280 पृष्ठों वाले अधिनियम को पेश किया है।

सीनेट की विदेश मामलों की समिति इस विधेयक पर चर्चा करने वाली है और 14 अप्रैल को मतदान होगा जिसके बाद इसे सीनेट भेज दिया जायेगा।

मेनेंडेज ने कहा, ‘‘विधेयक ‘स्ट्रैटजिक कॉम्पिटिशन एक्ट ऑफ 2021’ इस बात को स्वीकारता है कि यह वक्त एक एकीकृत, सामरिक प्रतिक्रिया देने का है जिससे कि अमेरिका के नेतृत्व को फिर से उभारा जाये, चीन से प्रतिस्पर्धा के लिए निवेश किया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल