लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में लोकतंत्र की मांग को लेकर बड़ी रैली, 50 हजार लोगों के जुटने की संभावना

By भाषा | Updated: September 19, 2020 11:39 IST

थाईलैंड में इससे पहले अगस्त में भी बड़ी रैली हुई थी। इस बार विपक्षी दलों द्वारा रैली का समर्थन करने की उम्मीद है। दूसरी ओर थाईलैंड के पीएम ने कोरोना के कारण प्रदर्शनकारियों को इस रैली को रद्द करने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देथाईलैंड में लोकतंत्र की मांग को लेकर रैली, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीदविपक्षी दलों का भी समर्थन मिलने की इस बार उम्मीद, दो दिन तक चलेगी रैली

बैकॉक: लोकतंत्र समर्थक अभियान के तहत अब तक की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी रैली के लिए शनिवार को प्रदर्शनकारी बैंकॉक में एकत्रित हो रहे हैं। इस अभियान ने सरकार और थाईलैंड की रूढ़ीवादी सत्ता को हिलाकर रख दिया है।

आयोजकों का अनुमान है कि रैली के लिए 50,000 लोग जुट सकते हैं, जो राजनीतिक प्रदर्शनों से ऐतिहासिक रूप से जुड़े राजधानी के इलाके में दो दिन तक चलने वाले मार्च में शामिल होंगे। इससे पहले, 16 अगस्त को एक बड़ी रैली हुई थी जिसमें अनुमानित 10,000 लोग शामिल हुए थे।

इस बार विपक्षी दलों द्वारा रैली का समर्थन करने की उम्मीद है। वे अन्य प्रांतों से भी समर्थकों को जुटा सकते हैं। प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने बृहस्पतिवार रात प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया था वे यह कार्यक्रम रद्द कर दें क्योंकि इससे कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ेगा और संकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था में सुधार के लिहाज से यह नुकसानदेह होगा।

जुलाई में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगे बताई थीं जिनमें संसद भंग करना, नए चुनाव कराना, नया संविधान बनाना और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को परेशान करना बंद करना शामिल है। 

टॅग्स :थाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

कारोबार24, 25 और 26 जनवरी को छुट्टी?, उदयपुर, शिमला जयपुर, जिम कॉर्बेट, गंगटोक और मसूरी और कश्मीर पहुंचे पर्यटक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा