लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में पैदा हो सकता है बड़ा मानवीय संकट : रेडक्रॉस

By भाषा | Updated: September 30, 2021 17:56 IST

Open in App

काबुल, 30 सितंबर (एपी) इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस के क्षेत्रीय निदेशक एलेक्जेंडर मैथ्यू ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि अफगानिस्तान में मजदूरी और सेवाओं, खासकर स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए धन की भुगतान बहाली नहीं हो पाती है तो देश में गंभीर वित्तीय संकट के चलते आगामी सर्दियों में एक ‘‘बड़ा मानवीय संकट’’ उत्पन्न हो जाएगा।

मैथ्यू ने कहा कि अफगानिस्तान में सूखा और गरीबी की वजह से खाने-पीने की चीजों की कमी के चलते सर्दियों का मौसम एक बड़ी परेशानी बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती से अनेक अफगान लोगों, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ा जोखिम पैदा हो सकता है।

यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब काबुल में समान शिक्षा अधिकारों की मांग को लेकर महिलाओं के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को दबाने के लिए तालिबान ने गोलीबारी कर दी। महिला प्रदर्शनकारियों के हाथों में लगे पोस्टर देश की स्थिति बताने के लिए काफी थे जिन पर लिखा था, ‘‘हमारी किताबें मत जलाओ।’

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस और रेडक्रॉस क्रीसेंट सोसाइटी ने अफगानिस्तान के 16 प्रांतों में स्वास्थ्य केंद्रों, आपात राहत और अन्य सेवाओं के संचालन को जारी रखने के लिए तीन करोड़ 80 लाख डॉलर की मदद दिए जाने की अपील की है।

मैथ्यू ने काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अफगानिस्तान में वित्तीय समस्या का समाधान करने के लिए कुछ किए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को कम से कम वेतन तो मिल पाए और उनके लिए आवश्यक चीजों की आपूर्ति, बिजली-पानी उपलब्ध हो सके।’’

विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अगस्त के महीने में अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद देश को मिलने वाली मदद पर रोक लगा दी है, जबकि अमेरिका ने अफगान सेंट्रल बैंक की ओर से अमेरिकी खातों में जमा अरबों डॉलर की राशि फ्रीज कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका