लाइव न्यूज़ :

बाइडन के सलाहकार रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 18, 2020 08:26 IST

Open in App

विलमिंगटन (अमेरिका), 18 दिसंबर (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के करीबी सलाहकारों में से एक सेड्रिक रिचमंड कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बाइडन की टीम ने यह जानकारी दी।

बाइडन की टीम की प्रवक्ता केट बेडिंगफिल्ड ने एक वक्तव्य में बताया कि लुईसियाना से प्रतिनिधि सेड्रिक रिचमंड अभियान रैली में शामिल होने के लिए अटलांटा गए थे जहां से आने के दो दिन बाद, बृहस्पतिवार को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई। बाइडन प्रशासन से बतौर वरिष्ठ सलाहकार जुड़ने के लिए रिचमंड कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले हैं।

बेडिंगफिल्ड ने कहा कि रिचमंड, बाइडन के करीबी संपर्क में नहीं आए थे तथा बाइडन की भी बृहस्पतिवार को ही कोविड-19 संबंधी जांच करवा ली गई जिसमें पता चला कि उनमें संक्रमण नहीं है।

पिछले महीने के चुनाव के बाद से बाइडन आमतौर पर अपने गृह राज्य के आसपास ही रहते हैं और चुनाव वाले दिन के बाद से यह दूसरी ही बार है जब वह डेलावेयर से बाहर निकले।

बाइडन की टीम ने बताया कि 47 वर्षीय रिचमंड में संक्रमण के लक्षण बुधवार से नजर आने लगे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?