लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने अमेरिका के डब्ल्यूएचओ में शामिल होने के आदेश पर हस्ताक्षर किए, संरा ने किया स्वागत

By भाषा | Updated: January 21, 2021 13:08 IST

Open in App

(ललित के. झा / योषिता सिंह)

वाशिंगटन/संयुक्त राष्ट्र, 21 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कार्यभार संभालते ही देश को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में फिर से शामिल कराने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी पर कोरोना वायरस से निपटने में अक्षम होने और चीन के प्रभाव में आने का आरोप लगाते हुए अमेरिका को उससे अलग करने की घोषणा की थी।

ट्रंप ने पिछले साल अप्रैल में डब्ल्यूएचओ को दिए जाने वाले कोष पर भी रोक लगा दी थी और कहा था कि ‘‘इसे वास्तव में चीन द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है’’।

ट्रंप यही नहीं रुके थे, उन्होंने अमेरिका को संगठन से औपचारिक रूप से अलग करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। फैसले के इस साल जुलाई से प्रभाव में आना था, लेकिन बाइडन के इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने से अब पूर्व आदेश रद्द हो जाएगा।

बाइडन ने अपने कार्यकाल के पहले दिन बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘ अमेरिका, विश्व स्वास्थ्य संगठन का हिस्सा बना रहना चाहता है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘ डब्ल्यूएचओ कोविड-19 वैश्विक महामारी के निपटने के साथ-साथ वैश्विक स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के समक्ष खड़े अनगिनत खतरों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस तरह के खतरों का सामना करने और वैश्विक स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका एक पूर्ण भागीदार और वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाता रहेगा।’’

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अमेरिका की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) के साथ फिर सहभागिता का स्वागत करते हुए कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य संगठन का समर्थन करना ‘‘बेहद महत्वपूर्ण’’ है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका का वैश्विक टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा बनना टीके की सभी देशों में निष्पक्ष पहुंच सुनिश्चित करेगा।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता की ओर से बुधवार को जारी किए गए बयान के अनुसार, ‘‘ कोविड-19 के खिलाफ बेहतर समन्वित कार्रवाई के लिए डब्ल्यूएचओ का समर्थन करना महत्वपूर्ण है।’’

गुतारेस ने कहा कि यह एकता दिखाने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एकजुटता से काम करने का समय है ताकि वायरस और इसके विनाशकारी परिणामों को रोका जा सके।

बयान में कहा गया, ‘‘ कोविड-19 से निपटने के लिए टीका एक महत्वपूर्ण साधन है, ऐसे में अमेरिका का ‘कोवैक्स’ मुहिम का हिस्सा बनना और उसका समर्थन करना, सभी देशों तक टीके की निष्पक्ष पहुंच के प्रयासों को गति देगा।’’

अमेरिका ही डब्ल्यूएचओ को सबसे अधिक आर्थिक मदद प्रदान करता है, वह प्रति वर्ष उसे 45 करोड़ डॉलर से अधिक का योगदान देता है।

अमेरिका 21 जून 1948 से डब्ल्यूएचओ का हिस्सा है।

व्हाउट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को अपनी पहली प्रेस वार्ता में कहा कि बाइडन ने 15 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं।

वहीं, बाइडन ने बुधवार को कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर के बाद व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा,‘‘ मैं आज के कार्यकारी कदमों से गौरवान्वित हूं, और मैंने अमेरिका की जनता से जो वादा किया था, उन्हें मैं पूरा करने जा रहा हूं, अभी लंबी यात्रा करनी है। ये बस कार्यकारी आदेश हैं। वे जरूरी हैं, लेकिन जो हम करने वाले हैं उनके लिए हमें विधेयकों की जरूरत पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका