लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने भारतवंशी अमेरिकी को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए एंबेसडर-एट-लार्ज नामित किया

By भाषा | Updated: July 31, 2021 09:55 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 31 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी अमेरिकी अटॉर्नी रशद हुसैन को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता का एंबेसडर-एट-लार्ज नामित किया है। किसी महत्वपूर्ण पद के लिए नामित वह पहले मुस्लिम हैं। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

एंबेसडर-एट-लार्ज ऐसा राजदूत होता है जिसे विशेष जिम्मेदारियां दी जाती है लेकिन वह किसी खास देश के लिए नियुक्त नहीं होता है।

हुसैन (41) वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सहयोग एवं वैश्विक भागीदारी के लिए निदेशक हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘आज की यह घोषणा राष्ट्रपति की एक ऐसा प्रशासन बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसमें सभी धर्मों के लोगों का समावेश हो। हुसैन पहले मुस्लिम हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के एंबेसडर-एट-लार्ज के तौर पर सेवा के लिए नामित किया गया है।’’

हुसैन इससे पहले न्याय विभाग के राष्ट्रीय सुरक्षा खंड में वरिष्ठ वकील के तौर पर सेवा दे चुके हैं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में वह इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के लिए विशेष दूत, सामरिक आतंकवाद रोधी संचार के लिए अमेरिका के विशेष दूत तथा डिप्टी एसोसिएट व्हाइट हाउस काउंसल के तौर पर सेवा दे चुके हैं।

दूत के रूप में अपनी भूमिकाओं में हुसैन ने बहुपक्षीय संगठनों जैसे ओआईसी और संयुक्त राष्ट्र, विदेशी सरकारों और नागरिक समाज संगठनों के साथ शिक्षा, उद्यमिता, स्वास्थ्य, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने के लिए काम किया।

हुसैन ने येल लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री प्राप्त की, जहां उन्होंने येल लॉ जर्नल के संपादक के रूप में कार्य किया और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन (कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट) और अरबी एवं इस्लामी अध्ययन में मास्टर डिग्री प्राप्त की। उन्होंने जॉर्ज टाउन लॉ सेंटर और जॉर्ज टाउन स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस में कानून के सहायक प्रोफेसर के रूप में भी अध्यापन का कार्य किया है। वह उर्दू, अरबी और स्पेनिश भाषा के जानकार हैं।

राष्ट्रपति बाइडन ने हुसैन के अलावा पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी खिज्र खान को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) के आयुक्त के रूप में नामित किया है। व्हाइट हाउस के अनुसार, डेबोरा लिपस्टाड को यहूदी मामलों के मॉनिटर एंड कॉम्बैट एंटी सेमिटिज्म के लिए विशेष दूत के रूप में नामित किया गया है जो राजदूत के पद के समान है। इसके अलावा शेरोन क्लेनबाम को यूएससीआईआरएफ आयुक्त के रूप में नामित किया गया है। व्हाइट हाउस ने बताया कि लिपस्टाड यहूदी मामलों की एक प्रसिद्ध विद्वान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल