लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने साकी को व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पद के लिए किया नामित, संचार टीम में सभी महिलाएं

By भाषा | Updated: November 30, 2020 10:21 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 30 नवम्बर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने विदेश मंत्रालय की पूर्व प्रवक्ता जेन साकी को व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पद के लिए नामित किया है। बाइडन के प्रशासन की संचार टीम में सभी महिलाएं होंगी।

बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के अभियान दल की उप प्रबंधक एवं संचार निदेशक केट बेडिंगफील्ड को व्हाइट हाउस संचार निदेशक, कैरीन जीन-पियरे को प्रधान उप प्रेस सचिव और सिमोन सैंडर्स को उपराष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार एवं प्रमुख प्रवक्ता के तौर पर नामित किया गया है।

वहीं एलिजाबेथ अलेक्जेंडर को प्रथम महिला की संचार निदेशक, पिली टोबार को व्हाइट हाउस की उप संचार निदेशक और एशले एटिने को उप राष्ट्रपति की संचार निदेशक के तौर पर नामित किया गया है।

अभियान दल ने बताया कि ये अनुभवी और प्रतिभाशाली महिलाएं दर्शाती हैं कि नवनिर्वाचित बाइडन अमेरिका को प्रतिबिंबित करने और कामकाजी परिवारों के लिए पहले ही दिन से काम करने वाले प्रशासन को लेकर प्रतिबद्ध हैं। इतिहास में पहली बार, संचार दल में सभी महिलाएं होंगी।

बाइडन ने कहा कि अमेरिकी लोगों से सीधे और सच्चाई से संवाद करना एक राष्ट्रपति के सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक है और इस टीम को अमेरिकी लोगों को व्हाइट हाउस से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे आज यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि मेरे पहले व्हाइट हाउस वरिष्ठ संचार दल में सभी महिलाएं हैं। ये योग्य, अनुभवी संप्रेषक काम में विविधता लाने और इस देश को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

हैरिस ने कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस, आर्थिक संकट, जलवायु संकट और नस्लवाद के रूप में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन चुनौतियों से निपटने के लिए, हमें स्पष्ट, सच्चाई से और पूरी पारिदर्शिता के साथ अमेरिकी लोगों के साथ संवाद स्थापित करने की जरूरत है और अनुभवी, प्रतिभाशाली एवं तमाम बाधाओं को समाप्त करने वाला यह दल हमें यह करने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी