लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ बर्न्स को सीआईए का निदेशक चुना

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 जनवरी (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने वरिष्ठ कूटनीतिज्ञ विलियम बर्न्स को सीआईए के निदेशक पद के लिये चुना है।

रूस और जॉर्डन के राजदूत रह चुके 64 वर्षीय बर्न्स का विदेश मंत्रालय के साथ काम करने का 33 वर्षों का अनुभव है और वह रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों ही राष्ट्रपतियों के साथ काम कर चुके हैं। बर्न्स 2014 में सेवानिवृत्त होने से पहले उप विदेश मंत्री रहे थे। उन्होंने कार्नेगी इंडोवमेंट ऑफ इंटरनेशनल पीस के संचालन के लिये सेवानिवृत्ति ली थी।

डोनाल्ड ट्रंप के 2017 में सत्ता संभालने के बाद विदेश मंत्रालय में मची खींचतान को लेकर खामोश रहने वाले बर्न्स ने पिछले साल अपनी चुप्पी तोड़ते हुए विदेश मामलों पर ट्रंप प्रशासन की नीतियों को लेकर बेहद आलोचनात्मक लेख लिखने शुरू किये।

बाइडन ने कहा, “बिल बर्न्स एक शानदार कूटनीतिज्ञ हैं जिनके पास वैश्विक मंचों पर हमारे लोगों व देश को सुरक्षित रखने का दशकों का अनुभव है।”

उन्होंने कहा, “वह भी मेरे इस पुख्ता मत को साझा करते हैं कि खुफिया विभाग को गैरराजनीतिक होना चाहिए और हमारे राष्ट्र की सेवा कर रहे समर्पित खुफिया अधिकारी कृतज्ञता व सम्मान के हकदार है। राजदूत बर्न्स खतरों को हमारे करीब पहुंचने से पहले रोकने के लिये जरूरी ज्ञान, निर्णय क्षमता और नजरिया लेकर आएंगे जिनकी हमें जरूरत है। उनके हमारा अगला सीआईए निदेशक होने पर अमेरिकी लोग चैन की नींद सोएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब