बाइडन ने वित्त मंत्री के रूप में फेडरल रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष जैनेट येलेन को चुना

By भाषा | Published: November 24, 2020 08:54 AM2020-11-24T08:54:36+5:302020-11-24T08:54:36+5:30

Biden elected former Federal Reserve chairperson Janet Yellen as finance minister | बाइडन ने वित्त मंत्री के रूप में फेडरल रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष जैनेट येलेन को चुना

बाइडन ने वित्त मंत्री के रूप में फेडरल रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष जैनेट येलेन को चुना

वाशिंगटन, 24 नवंबर (एपी) अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने फेडरल रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष जैनेट येलेन को वित्त मंत्री पद के लिए चुना है। सत्ता हस्तांतरण की योजना के जानकार एक व्यक्ति के मुताबिक अब येलेन बाइडन की आर्थिक नीतियों को आकार और दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

येलेन वित्त जगत की एक प्रतिष्ठित शख्सियत हैं। वित्त विभाग की कमान संभालने वाली वह प्रथम महिला होंगी।

बाइडन की योजना से परिचित एक व्यक्ति ने येलेन के नामांकन की पुष्टि की है।

इससे पहले भी परिपाटी को तोड़ते हुए येलेन फेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। उन्होंने अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की कमान 2014 से 2018 तक संभाली थी।

बाद में वह बाइडन के प्रचार अभियान की सलाहकार बनीं।

येलेन बाइडन की अहम सलाहकार तथा उनके आर्थिक एजेंडे की प्रवक्ता भी होंगी।

पदभार संभालने के बाद उन्हें महामारी के कारण कमजोर पड़ी अर्थव्यवस्था की चुनौती का सामना भी करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Biden elected former Federal Reserve chairperson Janet Yellen as finance minister

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे