लाइव न्यूज़ :

एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री बना सकते हैं बाइडन

By भाषा | Updated: November 23, 2020 12:30 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 23 नवंबर अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन अपने विश्वस्त विदेश नीति सलाहकार एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री नियुक्त कर सकते हैं। मीडिया में सोमवार को आई खबरों में इसकी संभावना जताई जा रही है।

खबरों के अनुसार बाइडन जेक सलिवन को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बना सकते हैं।

बाइडन मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे।

ओबामा के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने पर उनके प्रशासन में ब्लिंकेन (58) ने उप विदेश मंत्री के तौर पर काम किया था।

बाइडन के उप राष्ट्रपति के कार्यकाल में ब्लिंकेन उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे।

बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान में ब्लिंकेन विदेश नीति सलाहकार के तौर पर काम कर चुके हैं।

वाल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार, “नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री नियुक्त कर सकते हैं। इस निर्णय से अवगत लोगों के अनुसार एक विश्वस्त राजनयिक और विदेश नीति सलाहकार ब्लिंकेन को विश्वभर में अमेरिका के रिश्ते प्रगाढ़ करने का दायित्व सौंपा जा सकता है।”

वाशिंगटन पोस्ट में कहा गया, “नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री बनाने की घोषणा कर सकते हैं। वह उनके सबसे नजदीकी और लंबे समय तक विदेश नीति सलाहकार रह चुके हैं।”

अखबार में कहा गया, “दो जानकार व्यक्तियों के अनुसार बाइडन के एक अन्य सलाहकार जेक सलिवन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया जा सकता है।”

वाल स्ट्रीट जर्नल ने कहा, “निर्णय से अवगत लोगों के अनुसार ब्लिंकेन के नाम की घोषणा मंगलवार को हो सकती है।”

भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाइडन के प्रचार अभियान द्वारा आयोजित डिजिटल समारोह में ब्लिंकेन ने कहा था, “उप राष्ट्रपति (बाइडन) भारत के साथ मजबूत संबंधों के पक्षधर रहे हैं। मैंने यह खुद देखा है। मैंने उनके साथ 2002 में सीनेट की विदेश संबंध समिति में काम किया था। उसके बाद ओबामा-बाइडन प्रशासन और उनके उप राष्ट्रपति रहते हुए काम किया था।”

ब्लिंकेन ने इस साल 15 अगस्त को कहा था, “अगर आप15 साल पहले जाएं तो तब भी जो बाइडन के पास भविष्य के लिए अमेरिका-भारत संबंधों की एक तस्वीर थी। उन्होंने 2006 में कहा था कि मेरा सपना है कि 2020 में दुनिया में दो सबसे करीबी रिश्तों वाले देश भारत और अमेरिका होंगे।”

वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का राजदूत नियुक्त किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?