लाइव न्यूज़ :

भूटान ने कोविड-19 टीके की अतिरिक्त चार लाख खुराक देने के लिए मोदी का आभार व्यक्त किया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:58 IST

Open in App

थिम्पू, 22 मार्च भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग ने हिमालयी देश में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को राष्ट्रव्यापी रूप से संभव बनाने और भारत द्वारा कोविशिल्ड टीके की अतिरिक्त चार लाख खुराकें देने के लिए सोमवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय राजदूत रुचिरा काम्बोज ने भूटान में पारो हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री तांडी दोरजी को टीके की खेप सौंपी।

त्शेरिंग ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कोविशील्ड की अतिरिक्त 4,00,000 खुराकों के मिलने से हमारा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम अब संभव हो पायेगा। भूटान के लोग और मैं नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं।’’

भूटान को जनवरी में भारत से उपहार के रूप में कोविड-19 टीके की 1.5 लाख खुराक की पहली खेप मिली थी।

भूटान पहला देश था जिसे भारत सरकार ने कोविड टीकों का उपहार दिया था। ये टीके सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भूटान कोविड -19 के खिलाफ भारत की सहायता से अपनी पूरी आबादी की रक्षा करने वाले पहले देशों में से एक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल