लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु दुनिया के पांच शहरों में शुमार, 1.50 लाख डॉलर का इनाम जीता, डब्ल्यूएचओ ने इस पुरस्कार से नवाजा, जानें 5 शहर कौन-कौन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2023 15:12 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक बयान के अनुसार, लंदन में बुधवार को स्वस्थ शहर साझेदारी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उराग्वे के मॉटेंवीडियो, मैक्सिको के मैक्सिको सिटी, कनाडा के वैंकूवर और यूनान के एथेंस के साथ बेंगलुरु को भी 2023 स्वस्थ्य शहर साझेदारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना की रोकथाम के मोर्चे पर लंबी छलांग लगाने के लिए सम्मानित किया गया है।सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध संबंधी वर्तमान नियमों के अनुपालन में सुधार को लेकर पुरस्कृत किया गया है।दुर्घटनाओं में लगने वाली चोटें दुनियाभर में होने वाली 80 फीसदी से अधिक मौतों के लिए जिम्मेदार हैं।

न्यूयार्कः बेंगलुरु दुनिया के उन पांच शहरों में शुमार है, जिन्होंने गैर संक्रामक रोगों (एनसीडी) और दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में अपनी उपलब्धियों को लेकर वैश्विक स्तर पर पहचान कायम की है। उसने तंबाकू नियंत्रण के अपने प्रयासों को लेकर डब्ल्यूएचओ समर्थित एक पहल के तहत 1.50 लाख डॉलर का इनाम जीता है।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक बयान के अनुसार, लंदन में बुधवार को स्वस्थ शहर साझेदारी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में उराग्वे के मॉटेंवीडियो, मैक्सिको के मैक्सिको सिटी, कनाडा के वैंकूवर और यूनान के एथेंस के साथ बेंगलुरु को भी 2023 स्वस्थ्य शहर साझेदारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन शहरों को अपने निवासियों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालने और एनसीडी एवं दुर्घटना की रोकथाम के मोर्चे पर लंबी छलांग लगाने के लिए सम्मानित किया गया है। बयान के मुताबिक, इन पांचों शहरों को साझेदारी के साथ अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए 1.50 लाख डॉलर की इनामी राशि दी गई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को तंबाकू नियंत्रण, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान घटाने और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध संबंधी वर्तमान नियमों के अनुपालन में सुधार को लेकर पुरस्कृत किया गया है।’’

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. ट्रेड्रॉस अधनोम घेब्रेयेसस ने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ स्वस्थ शहर साझेदारी के माध्यम से दुनियाभर में ऐसे शहरों के निर्माण के लिए महापौरों का सहयोग करने को कटिबद्ध है, जो जनस्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसकी रक्षा करें।’’

एथेंस को सामुदायिक संगठनों में नशाविरोधी दवा नालाक्सोन की उपलब्धता आसान बनाने, मैक्सिको सिटी को सड़क सुरक्षा में सुधार करने, मॉटेंवीडियो को सरकारी दफ्तरों एवं कुछ विश्वविद्यालयों में भोजन के संबंध में पोषण मापदंड स्थापित करने तथा वैंकूवर को जन स्वास्थ्य डेटा को अधिक समावेशी एवं सुलभ बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया है। हृदयरोग, हृदयाघात, कैंसर, मधुमेह और श्वास रोग सहित अन्य गैर संक्रामक बीमारियां और दुर्घटनाओं में लगने वाली चोटें दुनियाभर में होने वाली 80 फीसदी से अधिक मौतों के लिए जिम्मेदार हैं।

टॅग्स :बेंगलुरुवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा