लाइव न्यूज़ :

ताईवान को चीन का विवादित हिस्सा दिखाने वाले नक्शों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाएगी बीजिंग

By भाषा | Updated: May 27, 2020 05:38 IST

बीजिंग साइबरस्पेस प्रशासन सहित शहर के 13 नगर निकाय विभाग इस सिलसिले में 2020 वार्षिक अभियान शुरू करेंगे, जिसके तहत त्रुटिपूर्ण नक्शों का निरीक्षण किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देविभाग चीन के भूभाग को गलत चित्रित करने वाले और राष्ट्रीय एकता को खतरे में डालने वाले, या राष्ट्रीय सुरक्षा एवं हितों को नुकसान पहुंचाने वाले नक्शों की जांच करेंगे।यदि परिस्थितियां गंभीर पाई गईं तो संबद्ध लोगों को सजा का सामना करना पड़ेगा।

बीजिंग: ताईवान और दक्षिण चीन सागर पर चीन के दावे सहित चीनी भूभाग को सही तरीके से नहीं प्रदर्शित करने वाले नक्शों के मुद्दे का हल करने के लिये देश की राजधानी बीजिंग अभियान चलाएगी और इन गलतियों में सुधार करवाएगी। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह बताया।

बीजिंग साइबरस्पेस प्रशासन सहित शहर के 13 नगर निकाय विभाग इस सिलसिले में 2020 वार्षिक अभियान शुरू करेंगे, जिसके तहत त्रुटिपूर्ण नक्शों का निरीक्षण किया जाएगा। नक्शा बनाने वाली कंपनियों, उनके प्रकाशकों और उसे उपयोग में लाने वालों तथा ऑनलाइन नक्शा सेवा प्रदाताओं से इनकी स्व-जांच करने तथा उनमें सुधार करने की मांग की जाएगी।

सरकारी ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक, संबद्ध विभाग चीन के भूभाग को गलत चित्रित करने वाले और राष्ट्रीय एकता को खतरे में डालने वाले, या राष्ट्रीय सुरक्षा एवं हितों को नुकसान पहुंचाने वाले नक्शों की जांच करेंगे। यदि परिस्थितियां गंभीर पाई गईं तो संबद्ध लोगों को सजा का सामना करना पड़ेगा।

चीन, ताईवान को बागी प्रांत के तौर पर देखता है जिसे वह किसी भी तरह से मुख्य भूमि के साथ एकीकृत करना चाहता है। गौरतलब है कि अरूणाचल प्रदेश और ताईवान को चीन के भूभाग के रूप में नहीं दिखाने को लेकर पिछले साल चीन ने तीन लाख नक्शों को नष्ट करने का आदेश दिया था। ये नक्शे विभिन्न देशों को निर्यात करने के लिये छापे गये थे।  

टॅग्स :चीनअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा