लाइव न्यूज़ :

चीनः बीजिंग में कोरोना के चलते लगी पाबंदियों में और ढील दी गई, वुहान हुआ संक्रमण मुक्त

By भाषा | Updated: June 6, 2020 05:32 IST

बीजिंग निकाय सरकार ने कहा कि हुबेई प्रांत के लोगों के लिए विमान और ट्रेन के टिकट खरीदने पर पाबंदी को हटा लिया जाएगा। हालांकि उच्च और माध्यम खतरे वाले स्थानों पर पाबंदी जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजिंग ने अपनी कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया के स्तर को कम करने का फैसला शुक्रवार को लिया जिसके बाद चीन की राजधानी में हालात सामान्य होने की उम्मीद है। इसके साथ ही महामारी के केंद्र रहे वुहान में सभी संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

बीजिंगः बीजिंग ने अपनी कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया के स्तर को कम करने का फैसला शुक्रवार को लिया जिसके बाद चीन की राजधानी में हालात सामान्य होने की उम्मीद है। इसके साथ ही महामारी के केंद्र रहे वुहान में सभी संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

एक करोड़ लोगों की जांच होने के बाद अब वुहान में संक्रमण का कोई मामला नहीं है। एक स्थानीय अधिकारी ने शनिवार को घोषणा की कि बीजिंग महामारी के प्रति अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया को शनिवार से शुरू करते हुए दूसरे स्तर से तीसरे पर ले आएगा। बीजिंग के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने 17 मई को कहा था कि मास्क लगाना बहुत जरूरी नहीं है। 

शुक्रवार को बीजिंग निकाय सरकार ने कहा कि हुबेई प्रांत के लोगों के लिए विमान और ट्रेन के टिकट खरीदने पर पाबंदी को हटा लिया जाएगा। हालांकि उच्च और माध्यम खतरे वाले स्थानों पर पाबंदी जारी रहेगी। बीजिंग निकाय सरकार के उप महासचिव चेन बेई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बीजिंग के रिहायशी स्थानों में अब लोगों का तापमान नहीं मापा जाएगा हालांकि पंजीकरण अभी भी जरूरी होगा। पर्यटन सेक्टर में बीजिंग कुछ नियमों के साथ स्थानीय स्तर पर सामूहिक यात्रा की अनुमति देगा। बाहर से देश के भीतर आने वाले और देश से बाहर जाने वाले पर्यटकों पर पाबंदी जारी रहेगी। 

निकाय सरकार के अनुसार सम्मेलन, प्रदर्शनी, खेल और मनोरंजन के आयोजन कुछ प्रतिबंधों के साथ किए जा सकेंगे। स्कूलों में पठन पाठन विधिवत चालू रहेगा और मास्क लगाना अनिवार्य नहीं होगा। 

प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को कहा कि हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सभी मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा