लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश : कोविड के रिकॉर्ड मामलों, मौतों ने सरकार को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन बढ़ाने को मजबूर किया

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:57 IST

Open in App

ढाका, पांच जुलाई बांग्लादेश में कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 164 लोगों की मौत और 9,964 नये मामले आने के बाद सरकार को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा कर 14 जुलाई तक करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

अधिकारियों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 15,229 लोगों की मौत हुई है जबकि 9,54,881 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक के प्रवक्ता नज्मुल इस्लाम ने बताया, ‘‘और 164 लोगों की मौत होने के साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,229 हो गयी है। वहीं 9,964 नये मामले आने के साथ ही 24घंटों में संक्रमण की दर 29.30 प्रतिशत हो गयी है।’’

सरकारी आंकड़े के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें (164) सोमवार को हुई हैं। इससे पहले चार जुलाई को 153 लोगों की मौत हुई थी।

सरकार द्वारा लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ाकर 14 जुलाई तक किए जाने के बाद उक्त निर्देश आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल