बलूचिस्तान के आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना के अधिकारी का अपहरण कर हत्या की, शव को सड़क किनारे फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 15, 2022 07:10 AM2022-07-15T07:10:04+5:302022-07-15T07:16:12+5:30

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिर्जा को मंगलवार रात अपने परिवार और दोस्त के साथ हिल स्टेशन जियारत से क्वेटा शहर वापस जाने के दौरान जब्त कर लिया गया था।

Balochistan terrorists kill Pakistani army officer after kidnapping | बलूचिस्तान के आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना के अधिकारी का अपहरण कर हत्या की, शव को सड़क किनारे फेंका

बलूचिस्तान के आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना के अधिकारी का अपहरण कर हत्या की, शव को सड़क किनारे फेंका

Highlightsबंदूकधारियों ने जियारत-क्वेटा रोड को अवरुद्ध कर दिया और वाहनों की तलाशी ली और अधिकारी को अगवा कर लिएपाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की हत्या की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी नामक संगठन ने ली है अमेरिका ने इस संगठन को 2019 में आतंकवादी संगठन घोषित किया था

इस्लामाबाद/कराचीः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान सूबे में सक्रिय आतंकवादियों ने सेना के एक अधिकारी का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी का शव गुरुवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक राजमार्ग पर मिला।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी नामक संगठन ने पाकिस्तानी सेना के कर्नल लइक बेग मिर्जा की हत्या की जिम्मेदारी ली है। अमेरिका ने इस संगठन को 2019 में आतंकवादी संगठन घोषित किया था। कर्नल मिर्जा मंगलवार को अपने परिवार के साथ बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से करीब 100 किलोमीटर उत्तर पूर्व स्थित जियारत शहर से यात्रा कर रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें अगवा कर लिया। हालांकि, आतंकवादियों ने कर्नल मिर्जा के परिवार के सदस्यों को कोई क्षति नहीं पहुंचाई। 

अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा, करीब आधा दर्जन आतंकवादियों ने जियारत से 22 से 25 किमी दूर जियारत-क्वेटा रोड को अवरुद्ध कर दिया और वाहनों की तलाशी ली। बंदूकधारी अधिकारी और उसके दोस्त को ले गए, जिसकी पहचान केवल उमर के रूप में हुई है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुरुषों के शव गुरुवार सुबह पहाड़ी हर्नई जिले में विभिन्न स्थानों से मिले।

बीएलए और अन्य अलगाववादी समूह बलूचिस्तान में वर्षों से विद्रोह कर रहे हैं। यहां चीन ने काफी निवेश किए हैं। अप्रैल में पड़ोसी सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक आत्मघाती हमले में तीन चीनी शिक्षकों की मौत हो गई, जिसकी चीन ने कड़ी निंदा की। जिसकी जिम्मेदारी बीएलए ने ली थी। वहीं फरवरी में, बमों और बंदूकों से लैस विद्रोहियों ने बलूचिस्तान में दो पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसमें सात सैनिक मारे गए और अपने ही 13 लोगों को खो दिया।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Balochistan terrorists kill Pakistani army officer after kidnapping

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे