लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रिया ने रूसी राजनयिक को किया निष्काषित, कहा- राजनयिक का व्यवहार वियना में हुई संधि के अनुरूप नहीं

By भाषा | Updated: August 24, 2020 19:12 IST

आस्ट्रिया ने कहा कि रूसी दूतावास के एक राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया जा रहा है। इस मामले में आस्ट्रिया का कहना है कि उनका व्यवहार राजनयिक संबंधों को लेकर वियना में हुई संधि के अनुरूप नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रिया की सरकारी प्रेस एजेंसी ने अपनी खबर में यह जानकारी दी।आस्ट्रिया के विदेश मंत्रालय ने आगे कोई भी विवरण इस मामले साझा करने से इनकार किया है।ऑस्ट्रिया के एक दैनिक अखबार ने अपनी खबर में राजनयिक पर आरोप लगाया कि वह एक कंपनी की आर्थिक जासूसी में लगे थे।

बर्लिन: ऑस्ट्रिया ने सोमवार को कहा कि वह रूस के एक राजनयिक को निष्काषित कर रहा है। रूस ने इस निर्णय को ''निराधार'' करार देते हुए कहा कि वह मॉस्को से इस पर प्रतिक्रिया देगा। ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि रूसी दूतावास के एक राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया जा रहा है और कहा कि उनका व्यवहार राजनयिक संबंधों को लेकर वियना में हुई संधि के अनुरूप नहीं था।

ऑस्ट्रिया की प्रेस एजेंसी ने अपनी खबर में यह जानकारी दी। हालांकि, मंत्रालय ने आगे कोई भी विवरण साझा करने से इंकार किया। ऑस्ट्रिया के एक दैनिक अखबार ने अपनी खबर में राजनयिक पर आरोप लगाया कि वह वर्षों से कथित तौर पर ऑस्ट्रियाई नागरिक की मदद से एक प्रौद्योगिकी फर्म की आर्थिक जासूसी में लगे हुए थे।

वहीं, अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में रूसी दूतावास ने कहा कि वह ऑस्ट्रियाई अधिकारियों के निराधार निर्णय से आहत था, जोकि रूस और ऑस्ट्रिया के बीच रचनात्मक संबंधों को क्षति पहुंचा रहा है। 

टॅग्स :ऑस्ट्रियारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा