कोरोना से सावधान! पश्चिमी यूरोप के इस देश में फिर लगा लॉकडाउन, अगले हफ्ते से होगा लागू

By विनीत कुमार | Published: November 19, 2021 08:40 PM2021-11-19T20:40:42+5:302021-11-19T20:40:42+5:30

ऑस्ट्रिया के पड़ोसी देश हंगरी में शनिवार से एक बार फिर घर में भी मास्क पहनने को जरूरी बनाया जा रहा है।

Austria again imposes lockdown amid covid cases rising from Monday | कोरोना से सावधान! पश्चिमी यूरोप के इस देश में फिर लगा लॉकडाउन, अगले हफ्ते से होगा लागू

ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन की घोषणा (फाइल फोटो)

Highlightsऑस्ट्रिया ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने की घोषणा की।देश में एक फरवरी से सभी के लिए कोरोना वैक्सीन लेना भी अनिवार्य किया जाएगा।ऑस्ट्रिया में में गुरुवार को 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद हड़कंप।

वियेना: ऑस्ट्रिया ने कोरोना संक्रमण के एक बार फिर बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। चांसलर एलेक्जेंडर स्कालनबर्ग ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। साथ ही देश में सभी के लिए कोरोना वैक्सीन लेना भी अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही यूरोपियन यूनियन में ऑस्ट्रिया कोविड के खिलाफ इतने कठोर कदम उठाने वाला देश बन गया है।

ऑस्ट्रिया ने अगले साल एक फरवरी से कोविड -19 टीकाकरण अनिवार्य करने की योजना बनाई है। वहीं, लॉकडाउन सोमवार से शुरू होगा और 10 दिनों के बाद स्थिति का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा।

स्कालनबर्ग ने पश्चिमी 'टायरॉल' राज्य में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'महीनों की कोशिशों के बावजूद हम पर्याप्त लोगों को टीकाकरण के लिए मनाने में सफल नहीं हुए हैं। उन्होंने 'स्वास्थ्य प्रणाली पर हमले' के लिए टीकाकरण से इनकार करने वालों को भी दोषी ठहराया।

सख्त लॉकडाउन, घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं

लॉकडाउन के तहत कुछ अपवादों को छोड़कर लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इसी हफ्ते की शुरुआत में ऑस्ट्रिया ने पहले से ही उन लोगों के लिए लॉकडाउन शुरू कर दिया था जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है या हाल में ठीक हुए हैं।

हालांकि, संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते रहे। देश में गुरुवार को 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए। ऑस्ट्रिया की आबादी करीब 90 लाख है। हाल में यहां टीकाकरण की मांग बढ़ी है। आबादी के 66 प्रतिशत जनता का पूरी तरह से टीकाकरण भी हो चुका है।

य़ूरोप के कुछ और देशों में भी एक बार फिर कोविड संबंधित नियम सख्त किए जा रहे हैं। ऑस्ट्रिया के पड़ोसी देश हंगरी में शनिवार से एक बार फिर घर में भी मास्क पहनने को जरूरी बनाया जा रहा है।

Web Title: Austria again imposes lockdown amid covid cases rising from Monday

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे