लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई PM ने पीएम मोदी का बनाया पंसदीदा डिश, इंस्टाग्राम पर शेयर कर नए ट्रेड डील पर कुछ यूं मनाया जश्न

By आजाद खान | Updated: April 10, 2022 11:38 IST

ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने लिखा, "भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच नया व्यापार समझौते होने की खुशी में आज खिचड़ी बनाई है, जो कि मेरे गुजरात प्रांत के मेरे प्रिय मित्र पीएम नरेंद्र मोदी की पसंदीदा डिश है।"

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने खिचड़ी बनाई है।पीएम मोदी को खिचड़ी बहुत पसंद है, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने इसे बनाई है। उन्होंने खिचड़ी को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नए ट्रेड डील का जश्न मनाया है।

नई दिल्ली:ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने पीएम मोदी की पसंदीदा डिश बनाई खिचड़ी बनाई है। उन्होंने इस डिश को बनाने के बाद इंस्टाग्राम पर इसे इसे भी शेयर किया है। पीएम स्कॉट मॉरिसन ने यह डिश भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौते (India-Australia Trade Pact) के जश्न में तैयार किया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने समोसा भी बनाया था जिसे वह पीएम मोदी के साथ साझा करने की बात कही थी। आपको बता दें कि हाल में ही पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ एक ट्रेड पैक्ट को साइन किया है जिससे दोनों देशों के व्यापार में बड़ा असर देखने को मिलेगा। 

क्या कहा ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने

ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने पीएम मोदी की सबसे पसंदीदा डिश को बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पीएम स्कॉट मॉरिसन ने लिखा है, भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच नया व्यापार समझौते होने की खुशी में आज खिचड़ी बनाई है, जो कि मेरे गुजरात प्रांत के मेरे प्रिय मित्र पीएम नरेंद्र मोदी की पसंदीदा डिश है। पत्नी, बच्चे और मां समेत सभी ने इसका स्वागत किया है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम हर बार कुछ न कुछ इंडियन डिश बनाते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने समोसा बनाया था जिसे वह  “ScoMosas” नाम दिया था।

दोनों देशों के बिजनेस में होगी बढ़ोतरी

आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच में हुए करार से इन दोनों देशों के बिजनेस में बढोतरी होगी। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 27 बिलियन डॉलर से अगले पांच सालों में 45-50  बिलियन डॉलर तक ले जाने की योजना है। ऐसे में यह ट्रेड डील काफी अहम होगी। ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री ने इसे सबसे बड़ा निवेश बताया है। 

इस डील पर बोलते हुए केंद्रीय व्यापार और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया और कहा, "हम आपको पारदर्शिता प्रदान करते हैं। हम आपको अपना विश्वास और कानून का शासन प्रदान करते हैं। हम दो लोकतांत्रिक राष्ट्र हैं, दो लोग जो खेल से प्यार करते हैं, दोनों राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं।"

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियानरेंद्र मोदीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल