लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: January 25, 2021 08:34 IST

Open in App

सिडनी, 25 जनवरी (एपी) ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सा नियामक ने देश में कोरोना वायरस के पहले टीके के इस्तेमाल की मंजूरी दी है। इस मंजूरी से अगले महीने से देश में टीकाकरण की मुहिम शुरू होने का रास्ता खुल गया है।

‘द थेरापेटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन’ ने 16 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित टीके के इस्तेमाल की सोमवार को मंजूरी दे दी।

नियामक ने कहा कि टीकाकरण में वृद्धाश्रम में रहने वालों और वहां के कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और पृथक-वास में कार्यरत कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने टीके को मंजूरी देने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया उन देशों में शामिल है जिन्होंने टीकाकरण के लिए आपातकालीन मंजूरी देने के बजाय व्यापक एवं गहन प्रक्रिया के बाद टीके के इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर तक टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के 30,000 से कम मामले आये और संक्रमण से 900 से अधिक लोगों की मौत हुई। यहां की आबादी 2.6 करोड़ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?