लाइव न्यूज़ :

पूर्वी अफगानिस्तान में हमलावरों ने तालिबान को निशाना बनाया, पांच की मौत

By भाषा | Updated: September 22, 2021 17:15 IST

Open in App

काबुल, 22 सितंबर अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में बुधवार को तालिबान के वाहनों पर किये गये हमलों में कम से कम दो लड़ाकों एवं तीन आम नागरिकों की मौत हो गयी। पिछले महीने अफगानिस्तान पर तालिबान के काबिज होने के बाद यह हिंसा की नवीनतम घटना है।

चश्मदीदों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में एक स्थानीय गैस स्टेशन पर खड़े तालिबान के वाहन पर बंदूकधारियों ने गोलियां चलायीं जिससे दो लड़ाकों एवं गैस स्टेशन परिचारक की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि एक बच्चा भी मारा गया।

एक अन्य हमले में वाहन को बम से निशाना बनाने पर एक अन्य बच्चे की मौत हो गयी एवं दो तालिबान लड़ाके घायल हो गये। जलालाबाद में ही तालिबान के वाहन पर एक और बम हमला किया गया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह व्यक्ति तालिबान का पदाधिकारी है या नहीं।

फिलहाल इन हमलों की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है । वैसे पिछले हफ्ते ऐसे ही हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। तालिबान एवं इस्लामिक स्टेट एक दूसरे के कट्टर विरोधी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल