लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में बाढ़ के कारण कम से कम दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2021 09:28 IST

Open in App

कोटा बटू (इंडोनेशिया), पांच नवंबर (एपी) इंडोनेशिया के प्रमुख द्वीप जावा में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि भारी बारिश के कारण माउंट अर्जुनो पर्वत के पास नदियों का जलस्तर बृहस्पतिवार को बढ़ गया और पूर्वी जावा प्रांत के शहर कोटा बटू की पांच बस्तियां नदियों के पानी में डूब गयीं।

अचानक आई बाढ़ में 15 लोग बह गए, जिनमें से पांच को बचा लिया गया।

आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख गनिप वारसीटो ने कहा कि मौसम संबंधी परिस्थिति ला नीना के कारण हो रही भारी बारिश के जारी रहने की आशंका है।

आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने एक वक्तव्य में कहा कि अब तक दो शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि लापता अन्य आठ लोगों की तलाश की जा रही है।

बाढ़ के कारण सड़कों पर जमा हुए मलबे और कीचड़ के कारण राहत एवं बचाव अभियान बाधित हो गया।

आपदा प्रबंधन एजेंसी की ओर से जारी तस्वीरों और वीडियो में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुआ एक पुल, कारें और मकान दिखाए दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला