लाइव न्यूज़ :

पूर्वी श्रीलंका में नौका पलटने से कम से कम छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 13:35 IST

Open in App

कोलंबो, 23 नवंबर पूर्वी श्रीलंका में मंगलवार को एक नौका के पलट जाने से बच्चों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। नौका में करीब 20 लोग सवार थे।

‘कोलंबो गजट’ की खबर में पुलिस के हवाले से बताया गया कि त्रिंकोमाली जिले के किन्निया में कुरिनचंकेर्नी पुल के पास एक नौका पलटने से 11 लोग घायल भी हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

‘कोलंबो पेज’ ने कहा कि श्रीलंका नौसेना के कर्मियों ने लोगों को बचाया। नौका पर स्कूल के तीन छात्र भी सवार थे।

उसने, नौसेना के हवाले से कहा कि उसके ‘रैपिड एक्शन बोट स्क्वाड्रन’ (आरएबीएस), ‘स्पेशल बोट स्क्वाड्रन’ (एसबीएस), मरीन और गोताखोरों का प्रतिनिधित्व करने वाले बचाव दल ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया है और उनकी तलाश जारी है। हादसे के समय नौका पर करीब 20 लोग सवार थे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नौका का इस्तेमाल किन्निया और कुरुंजनकुलम के बीच लोगों को लाने ले जाने के लिए किया जाता है।

पुलिस ने बताया कि मृतक संख्या बढ़ भी सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो