लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में पेट्रोल से भरे टैंकर में विस्फोट, 45 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल

By भाषा | Updated: July 3, 2019 05:56 IST

टैंकर बेनुए प्रांत में अहुम्बे गांव से होकर जा रहा था। टैंकर जहां पलटा, वहां पास में कुछ दुकानें थीं। टैंकर से रिस रहे पेट्रोल को लेने के लिये स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

Open in App

मध्य नाइजीरिया में सड़क हादसे का शिकार हुए एक पेट्रोल टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक लोग घायल हो गये। हादसे के बाद ये लोग टैंकर से पेट्रोल निकालने के लिये वहां जमा हुए थे।

नाइजीरिया की आपात सेवा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। टैंकर बेनुए प्रांत में अहुम्बे गांव से होकर जा रहा था। टैंकर जहां पलटा, वहां पास में कुछ दुकानें थीं। टैंकर से रिस रहे पेट्रोल को लेने के लिये स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

करीब एक घंटे तक टैंकर से रिसते तेल को लोग इकट्ठा करते रहे लेकिन इसके बाद अचानक टैंकर में विस्फोट हो गया। बेनुए प्रांत के संघीय सड़क सुरक्षा आयोग के सेक्टर कमांडर आलियू बाबा ने कहा, ‘‘हमने घटनास्थल से 45 लोगों के शव निकाले हैं जबकि घटना में 101 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है क्योंकि बचाव अभियान अब भी जारी है। बाबा ने कहा कि मृतकों में एक गर्भवती महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं। आग बुझाने के प्रयास के दौरान दो दमकलकर्मी भी गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्होंने कहा कि आग तब लगी जब यात्रियों से भरी एक बस मौके से गुजर रही थी और उसके नीचे लगा एक पाइप जमीन से टकरा गया जिससे चिंगारी निकली और आग भड़क गई। बाबा ने कहा कि बस में सवार दो बच्चों और गर्भवती महिला समेत 16 लोगों की तत्काल जलने से मौत हो गई।

इससे पहले स्थानीय परिषद के एक प्रवक्ता ने घटना में 64 लोगों के मरने की बात कही। हालांकि पुलिस ने इस संख्या की पुष्टि नहीं की है। 

टॅग्स :नाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNigeria Boat Capsize: योबे में नाव पलटी, 25 लोगों की मौत और 14 लापता

विश्वअमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर गिराए बम, जानिए ट्रंप ने क्यों दिए एयरस्ट्राइक के आदेश

विश्वNigeria School Horror: 303 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बनाया बंधक, नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल सेंट मैरीज घटना, उम्र 10 से 18 साल के बीच

विश्वISIS ने नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या का किया दावा, सेना ने किया इनकार

विश्वनाइजीरियाः माध्यमिक विद्यालय से डकैतों ने 25 लड़कियों का किया अपहरण, कर्मचारी की मौत और अन्य घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल