लाइव न्यूज़ :

एस्ट्राजेनेका ने टीके की आपूर्ति मामले में यूरोपीय संघ से विवाद में जीत का दावा किया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:43 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 18 जून (एपी) टीका बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने तेजी से कोरोना वायरस के टीके का उत्पादन नहीं करने को लेकर यूरोपीय संघ के साथ चल रहे अदालती मुकदमे में जीत का दावा किया है।

एस्ट्राजेनेका ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि ईयू की कार्यकारी शाखा यूरोपीय आयोग ने जून 2021 के अंत तक टीका कंपनी से 12 करोड़ खुराकों की आपूर्ति का अनुरोध किया था लेकिन ब्रसेल्स के एक न्यायाधीश ने 27 सितंबर 2021 तक 8.02 करोड़ खुराकों की आपूर्ति का आदेश दिया है।

यूरोपीय संघ (ईयू) के तहत आने वाले 27 देशों में टीकाकरण की शुरुआत में एस्ट्राजेनेका की महत्वपूर्ण भूमिका देखी जा रही थी। कंपनी ने यूरोपीय आयोग से शुरुआत में 30 करोड़ खुराकें और बाद में 10 करोड़ खुराकें आपूर्ति करने का विकल्प दिया था। कंपनी ने कहा, ‘‘फैसले में यह भी स्वीकार किया गया कि इस अप्रत्याशित हालात में एस्ट्राजेनेका के सामने कठिन चुनौतियों के कारण देरी पर असर पड़ा।’’ कंपनी ने कहा कि एस्ट्राजेनेका यूरोप में महामारी की रोकथाम के लिए यूरोपीय आयोग के साथ अपनी भागीदारी को फिर से आगे बढ़ाने को उत्सुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब