लाइव न्यूज़ :

सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में एशियाई व्यक्ति पर हमला, पिस्तौल दिखाकर लूट

By भाषा | Updated: July 17, 2021 12:24 IST

Open in App

ओकलैंड (अमेरिका), 17 जुलाई (एपी) अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में पिस्तौल के दम पर एक एशियाई व्यक्ति से लूट की वारदात सामने आई है। वहीं इस घटना के दौरान बीच बचाव करने आए आए एक व्यक्ति पर भी लूटरे ने हमला किया।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि व्यक्ति बृहस्पतिवार को ओकलैंड के चाइनाटाउन में खड़ा था, तभी दो व्यक्ति पैदल ही उसके पास आए और उसका सामान छीनने की कोशिश की। हमलावरों में से एक के पास पिस्तौल थी।

सैन फ़्रांसिस्को बे एरिया में एशियाई मूल के अमेरिकी लोगों के खिलाफ हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं देश के अन्य इलाकों में भी कोविड-19 महामारी के बाद से एशियाई लोगों पर हमले बढ़े हैं।

केपीआईएक्स-टीवी के संवाददाता की ओर से ट्वीट किए गए निगरानी वीडियो में पीड़ित जमीन पर गिरा नजर आ रहा है और उसे चलने में मदद करने वाली छड़ी भी समीप गिरी हुई है। वहीं बीचबचाव को आए एक राहगीर पर भी हथियार से लैस व्यक्ति ने हमला कर दिया। पुलिस ने इस घटना या पीड़ित के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब