लाइव न्यूज़ :

थल सेना प्रमुख नरवणे ने बंगबंधु संग्रहालय में बांग्लादेश के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 12:59 IST

Open in App

ढाका, नौ अप्रैल थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शुक्रवार को बंगबंधु स्मृति संग्रहालय जाकर बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजलि दी।

पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए जनरल नरवणे अपनी पत्नी वीणा नरवणे के साथ संग्रहालय गए।

भारतीय सेना के अतिरिक्त जनसूचना महानिदेशालय (एडीजी पीआई) ने ट्वीट किया, ‘‘जनरल एम एम नरवणे और श्रीमती वीणा नरवणे राष्ट्र संस्थापक (जातिर जनक) बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान स्मृति संग्रहालय का दौरा किया। संग्रहालय में बंगबंधु के जीवन और देश की आजादी के लिए उनके संघर्ष को रेखांकित किया गया है।’’

बांग्लादेश की राजधानी के धानमंडी इलाके में बंगबंधु स्मृति संग्रहालय मुजीबुर रहमान का निजी आवास था जहां 1975 में परिवार के ज्यादातर सदस्यों के साथ उनकी हत्या कर दी गयी थी।

मुजीबुर रहमान की बेटियां -प्रधानमंत्री शेख हसीना और शेख रेहाना उस घटना में बच गयी थीं क्योंकि उस वक्त वे देश के बाहर थीं।

वर्ष 2021 भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों, पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी का 50 वां साल है और बंगबंधु की जन्मशती भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?