लाइव न्यूज़ :

एरिजोना का एक शख्स नैंसी पेलोसी को धमकी देने का दोषी करार

By भाषा | Updated: November 20, 2021 09:57 IST

Open in App

फीनिक्स (अमेरिका), 20 नवंबर (एपी) एरिजोना में अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय ने कहा कि बुलहेड के एक शख्स को प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी को जान से मारने या नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का दोषी ठहराया गया है।

कार्यालय ने शुकव्रार को एक वक्तव्य में बताया कि न्यायाधीश ने 77 वर्षीय स्टीवन आर्थर मार्टिस को पेलोसी को जान से मारने या नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का दोषी पाया। उसे 25 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी।

ये धमकियां गत जनवरी में दो बार फोन करके दी गयी जिसके बाद संघीय जांच ब्यूरो ने उसका पता लगाया। उन्होंने बताया कि उसे पूर्व में ऐसी धमकियां देने को लेकर आगाह किया गया था।

इस बीच, एक संघीय मजिस्ट्रेट ने अलास्का के सीनेटरों के खिलाफ धमकी भरे संदेश देने के आरोपी एक शख्स की हिरासत बरकरार रखने का शुक्रवार को आदेश दिया।

अलास्का अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की प्रवक्ता लीजा ह्यूगटन ने ईमेल में बताया कि अदालत ने जे एलेन जॉनसन को हिरासत में रखे जाने का आदेश दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में अदालत ने जॉनसन को एक अमेरिकी अधिकारी की हत्या करने, आग्नेयास्त्रों को रखने और आग लगाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का दोषी ठहराया था।

डेल्टा जंक्शन के जॉनसन पर अमेरिकी सीनेटर लीजा मर्कोव्स्की और डैन सुलिवन को धमकियां देने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल