लाइव न्यूज़ :

प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल पर रिकॉर्ड जुर्माना, फ्रांस ने लगाया करीब 1.2 अरब डॉलर का जुर्माना, जानिए मामला

By भाषा | Updated: March 16, 2020 18:46 IST

कंपनी पर यह जुर्माना अपने स्वतंत्र खुदरा विक्रेताओं के साथ गैर-प्रतिस्पर्धी व्यवहार के लिए लगाया गया है। नियामक ने अपनी जांच में पाया कि एप्पल ने अपनी आर्थिक हैसियत का दुरुपयोग करते फ्रांस में स्वतंत्र खुदरा विक्रेताओं के साथ कीमत के मोर्चे पर गैर-प्रतिस्पर्धी व्यवहार किया।

Open in App
ठळक मुद्देयह किसी भी मामले में किसी कंपनी के खिलाफ लगाया गया सबसे भारी जुर्माना है।फ्रांस में दो विक्रेताओं पर करीब 14 करोड़ यूरो का लगाया गया जुर्माना भी शामिल है।

पेरिसः प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल पर फ्रांस के प्रतिस्पर्धा नियामक ने सोमवार को 1.1 अरब यूरो (करीब 1.2 अरब डॉलर) का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया।

कंपनी पर यह जुर्माना अपने स्वतंत्र खुदरा विक्रेताओं के साथ गैर-प्रतिस्पर्धी व्यवहार के लिए लगाया गया है। नियामक ने अपनी जांच में पाया कि एप्पल ने अपनी आर्थिक हैसियत का दुरुपयोग करते फ्रांस में स्वतंत्र खुदरा विक्रेताओं के साथ कीमत के मोर्चे पर गैर-प्रतिस्पर्धी व्यवहार किया।

फ्रांस के प्रतिस्पर्धा नियामक प्राधिकरण की प्रमुख इसाबेल डा सिल्वा ने कहा, ‘यह किसी भी मामले में किसी कंपनी के खिलाफ लगाया गया सबसे भारी जुर्माना है।’ इसमें कंपनी के फ्रांस में दो विक्रेताओं पर करीब 14 करोड़ यूरो का लगाया गया जुर्माना भी शामिल है।

यह मामला 2012 में शुरू हुआ था जब एपल के एक स्वतंत्र विक्रेता ने कंपनी के प्रतिस्पर्धा विरोधी व्यवहार की शिकायत की थी। स्वतंत्र विक्रेता ने अन्य कारणों के साथ अपनी शिकायत में यह भी कहा था कि खुद के स्टोर को फायदा पहुंचाने के लिए कंपनी उसके स्टोर की आपूर्ति बाधित कर रही है।

टॅग्स :एप्पलफ़्रांसऐपस्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा