लाइव न्यूज़ :

हैती के राष्ट्रपति की हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 10:14 IST

Open in App

पोर्ट-ऑ-प्रिंस, 31 जुलाई (एपी) हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

राष्ट्रीय पुलिस की प्रवक्ता मारी मिशेल वेरियर ने बताया कि सात जुलाई को राष्ट्रपति के आवास पर हुए हमला मामले में अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और इस संबंध में अभी और लोगों को पकड़ा जाना बाकी है। अन्य नौ अधिकारियों को पूछताछ के लिए अलग-थलग रखा गया है। घटना में भूमिका के संदेह में अब तक करीब 44 लोगों से पूछताछ हुई है।

अधिकारियों ने आम लोगों से भी मदद की अपील की है। वेरियर ने कहा, ‘‘आप सभी से अनुरोध है कि पुलिस जिन अपराधियों की तलाश कर रही है, उन्हें ढूंढने में हमारी मदद करें। अपनी भागीदारी दिखाएं और उन लोगों को तलाशने में हमारी मदद करें।’’ उन्होंने यह भी कहा कि संदिग्धों को पकड़ने में सुराग देने वालों को ‘‘बड़ा’’ इनाम दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने इनाम की राशि की घोषणा नहीं की।

हैती पुलिस ने राष्ट्रपति मोइसे के सामान्य सुरक्षा समन्वयक रहे जीन लागुएल सिविल को सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस मामले में अब भी कई संदिग्धों की तलाश कर रही है जिसमें एक पूर्व विरोधी नेता और पूर्व सांसद शामिल है। सोमवार को अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश विंडेल कॉक थेलोट भी संदिग्ध हैं। हालांकि अब भी यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति की हत्या की साजिश किसने रची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?