लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हुआ भारतीय छात्रों का पहला जत्था, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 25, 2022 17:59 IST

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच भारतीय छात्रों का पहला जत्था यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हो गया है। विदेश मंत्रालय के शिविर कार्यालय अब पश्चिमी यूक्रेन के शहरों में काम कर रहे हैं, जहां अतिरिक्त रूसी भाषी अधिकारियों को भेजा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच भारतीय छात्रों का पहला जत्था यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हो गया है।विदेश मंत्रालय के शिविर कार्यालय अब पश्चिमी यूक्रेन के शहरों में काम कर रहे हैं।यहां अतिरिक्त रूसी भाषी अधिकारियों को इन शिविर कार्यालयों में भेजा जा रहा है।

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि (Chernivtsi) से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार विदेश मंत्रालय के शिविर कार्यालय अब पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव (Lviv) और चेर्नित्सि शहरों में काम कर रहे हैं। अतिरिक्त रूसी भाषी अधिकारियों को इन शिविर कार्यालयों में भेजा जा रहा है।

बताते चलें कि  यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने यहां फंसे भारतीय नागरिकों और स्टूडेंट्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों को बताया था कि उन्हें भारत सरकार रोमानिया और हंगरी के रास्ते से बाहर निकालने के लिए काम कर रही है। भारत सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिश में लगी हुई है। 

इसी क्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने को लेकर रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से की थी। जयशंकर ने यूक्रेन संकट को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी फोन पर बातचीत की थी और इस बात को रेखांकित किया था कि हालात को शांत करने के लिए वार्ता एवं कूटनीति सर्वश्रेष्ठ रास्ता है। 

फिलहाल, रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। बता दें कि गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की थी। रूस द्वारा उठाए गए इस कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा की जा रही है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनIndian Embassy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा