लाइव न्यूज़ :

अमेरिका अफगानिस्तान से लोगों को लाने के लिए जर्मनी के हवाई अड्डे का करेगा इस्तेमाल

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:15 IST

Open in App

जर्मनी के विदेश मंत्री ने कहा है कि अमेरिका पश्चिम जर्मनी के रैमस्टीन एयर बेस का इस्तेमाल सुरक्षा के इच्छुक अफगानिस्तान के लोगों को अमेरिका भेजने के लिए एक अस्थाई निकास केन्द्र के तौर पर करेगा। जर्मनी ने अन्य पश्चिमी देशों की भांति अपने नागरिकों और बलों के लिए काम करने वाले अफगानिस्तान के लोगों को वापस लाने के लिए हाल के दिनों में अपने सैन्य विमान भेजे हैं। विदेश मंत्री हेइको मास ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि लक्ष्य काबुल से ‘‘ मुश्किल परिस्थियों से’’ जितने हो सके उतने लोगों को निकालने का है और जर्मनी अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ मिल कर काम कर रहा है। मास ने कहा,‘‘ हम अपने सहयोगियों से सहमत हैं कि विमान में कोई स्थान खाली नहीं रहना चाहिए।’’उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी विमानों में जर्मनी के नागरिकों को अथवा उन लोगों को रैमस्टीन लाया जाएगा जिनके नाम जर्मन अधिकारियों ने दिए हैं,वहीं जर्मनी भी अपने विमानों में अन्य देशों के नागरिकों को लाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."